शामली में प्रेम-प्रसंग के चलते भाई ने की थी बहन की हत्या, पोस्टमार्टम में खुलासे के बाद पिता गिरफ्तार
प्रेम-प्रसंग के चलते शादी टूटने से नाराज भाई ने परिवार के साथ मिलकर बहन की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, जिसमें हत्या की पु ...और पढ़ें

HighLights
भाई ने प्रेम-प्रसंग के चलते बहन की गला दबाकर हत्या की।
परिवार ने शव को पैतृक गांव ले जाकर छिपाने का प्रयास किया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि, पिता गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, शामली। प्रेम-प्रसंग के चलते बहन का रिश्ता टूटने से नाराज भाई ने स्वजन के साथ मिलकर मंगलवार रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
घटना को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपित शव को पैतृक गांव ले गए थे और दिल का दौरा पड़ने का बहाना बनाकर अंतिम संस्कार करने का प्रयास कर रहे थे। युवती के प्रेमी की सूचना पर डायल-112 और थाना पुलिस ने समय शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।
रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या (एंटी-मार्टम स्ट्रैंगुलेशन) किए जाने की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य स्वजन की तलाश की जा रही है।
यह है पूरा मामला
शनिवार को शामली पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी एनपी सिंह ने बताया कि झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव नौनांगली निवासी सुधीर दहिया का परिवार वर्तमान में आदर्श मंडी थाना क्षेत्र के खुशहाली विहार में रहता है।
सुधीर दहिया की 22 वर्षीय बेटी गरिमा एमए प्रथम वर्ष की छात्रा थी, जिसका करीब आठ वर्षों से हिमांशु निवासी गांव ताना थाना कांधला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। हिमांशु गरिमा के भाई अर्जुन का मित्र था, इसलिए उसका घर पर नियमित आना-जाना था।
दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन स्वजन ने गरिमा का रिश्ता मुजफ्फरनगर निवासी एयरफोर्स में नौकरी करने वाले युवक के साथ तय कर दिया था। सगाई में हिमांशु भी गया था, लेकिन मंगलवार को मंगेतर के फोन पर हिमांशु की ओर से कुछ फोटो भेजे गए थे, जिस पर मंगेतर पक्ष नाराज हो गया और उन्होंने युवती पक्ष के घर फोन कर शादी से इनकार कर दिया था।
खबरें और भी
मंगलवार रात युवती के भाई अर्जुन ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और सुबह शव का अंतिम संस्कार करने के लिए पूरा परिवार शव को पैतृक गांव में ले गए। साक्ष्य छिपाने के लिए अंतिम संस्कार करने का प्रयास किया। वहां ग्रामीणों को जानकारी दी कि युवती की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
बुधवार दोपहर तीन बजे प्रेमी की ओर से डायल-112 पर सूचना दी गई कि युवती की उसके परिवार के लोगों ने हत्या कर दी है। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने का प्रयास किया था।
हालांकि, स्वजन इनकार कर रहे थे। बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हुई कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी।
पुलिस ने इस मामले में युवती के पिता सुधीर दहिया को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपित अर्जुन और अन्य स्वजन की तलाश जारी है। पुलिस पूछताछ में सुधीर ने बताया कि उसके पुत्र की हत्या करने के लिए प्रेमी की ओर से धमकी दी जा रही थी। इस बात से नाराज होकर पुत्र ने अपनी बहन की हत्या कर दी।
एसपी ने बताया कि जांच में सामने आया कि हत्या को अंजाम अर्जन दहिया ने दिया था, लेकिन पूरा परिवार इसमें साक्ष्य छिपाने के रूप में शामिल रहा। फरार आरोपितों की तलाश की जा रही है।
इस प्रकरण में प्रेमी की ओर से पूरे परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस पूछताछ में सुधीर दहिया ने बताया कि उनके तीन बच्चे है। बड़ी बेटी गरिमा थी, जबकि दो छोटे बेटे हैं।
प्रेम-प्रसंग के चलते टूटा था बहन का रिश्ता
पूछताछ में पिता ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उनके पुत्र ने पुत्री की हत्या की थी। चूंकि पुत्री का प्रेम-प्रसंग पुत्र के मित्र के साथ चल रहा था और आरोपित प्रेमी लगातार हत्या करने की धमकी दे रहा था।