Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिन में लोको पायलट की सतर्कता से बची जान, रात में ट्रेन के आगे कूदकर शामली के युवक ने दी जान

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 12:14 AM (IST)

    शामली के एलम निवासी अनुज पंवार ने शनिवार रात ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। दिन में भी उसने बुढ़पुर हाल्ट स्टेशन पर आत्महत्या का प्रयास किया था, ...और पढ़ें

    ट्रेन का प्रतीकात्मक फोटो और अनुज पंवार का फाइल फोटो

    ट्रेन का प्रतीकात्मक फोटो और अनुज पंवार का फाइल फोटो

    HighLights

    1. युवक अनुज पंवार ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की।

    2. दिन में भी ट्रेन चालक ने बचाई थी उसकी जान।

    3. पारिवारिक विवाद के बाद उठाया यह आत्मघाती कदम।

    संवाद सूत्र, शामली। कस्बा एलम निवासी एक युवक ने शनिवार देर रात रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले दिन में भी युवक ने बागपत जनपद के बुढ़पुर हाल्ट स्टेशन के पास ट्रैक पर लेटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था, लेकिन ट्रेन चालक की सतर्कता से उसकी जान बच गई थी।

    कांधला थानाक्षेत्र के कस्बा एलम निवासी अनुज पंवार शनिवार सुबह करीब सवा 11 बजे बुढ़पुर रेलवे स्टेशन के पास दिल्ली से शामली जा रही पैसेंजर ट्रेन की पटरी पर लेट गया था। ट्रेन चालक ने सूझबूझ और सतर्कता दिखाते हुए समय रहते आपातकालीन ब्रेक लगा दिए, जिससे उसकी जान बच गई थी।

    घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद स्वजन मौके पर पहुंचे और उसे समझा-बुझाकर घर वापस ले आए थे। बताया गया कि उसका स्वजन से किसी बात पर विवाद हो गया था। घर पहुंचने के बाद शनिवार शाम को अनुज अपने पड़ोसी के घर में घुस गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

    पड़ोसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अनुज को पूछताछ के लिए थाने ले आई। थाने में पूछताछ और समझाने-बुझाने के बाद देर रात करीब 10 बजे पुलिस ने उसे उसके भाई अजय की सिपुर्दगी में सौंप दिया। अजय अपने भाई को घर ले आया था।

    खबरें और भी

    घर लौटने के कुछ ही समय बाद स्वजन को बिना बताए अनुज फिर से घर से निकल गया। रविवार सुबह तड़के करीब तीन बजे वह कांधला रेलवे स्टेशन के निकट रेलवे ट्रैक पर पहुंच गया और शामली से दिल्ली की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन के आगे कूद गया।

    ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अनुज की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही कांधला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। अनुज पंवार तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था, जबकि उसके दो बड़े भाइयों की शादी हो चुकी है।

    परिजनों ने पुलिस से इस मामले में कोई भी कानूनी कार्रवाई न करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों के सिपुर्द कर दिया, जिसके बाद परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

    यह भी पढ़ें- शामली में एयर टैंक फटने से पंक्चर कारीगर की मौत, 500 मीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज