Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार जाने वाले हर शिवभक्त का पूरा ब्योरा रखेगी शामली पुलिस, संपर्क में रहेंगे बीट सिपाही

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 12:52 AM (IST)

    शामली पुलिस ने आगामी कांवड़ यात्रा के लिए हाईटेक सुरक्षा ढांचा तैयार किया है, जिसमें हरिद्वार जाने वाले प्रत्येक शिवभक्त का ब्योरा रखा जाएगा। ...और पढ़ें

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    यह तस्वीर AI जेनेरेटेड है

    HighLights

    1. हरिद्वार जाने वाले शिवभक्तों का पूरा ब्योरा रखेगी पुलिस।

    2. कांवड़ मार्ग के लिए क्यूआर कोड और कंट्रोल रूम बनेगा।

    3. बीट सिपाही डाक कांवड़ जत्थों के संपर्क में रहेंगे।

    आकाश शर्मा, शामली। आगामी कांवड़ यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण बनाने के लिए वेस्ट यूपी के पुलिस प्रशासन ने एक बेहद हाईटेक सुरक्षा ढांचा तैयार किया है। इस नई व्यवस्था के तहत पहली बार ऐसा होने जा रहा है, जहां हरिद्वार गंगाजल लेने जाने वाले प्रत्येक शिवभक्त का पूरा ब्योरा स्थानीय पुलिस के पास होगा और बड़ी झांकी कांवड़ और डाक कांवड़ में जाने वाले जत्थों के संपर्क में बीट सिपाही रहेंगे।

    जिले में इसके लिए कंट्रोल भी बनाया जाएगा और कांवड़ मार्ग का क्यूआर भी बनाया जाएगा। जिससे स्कैन करने के बाद शिवभक्त सीधे हरिद्वार से शामली कांवड़ मार्ग होते हुए पहुंच सके। 2023 में मेरठ के परीक्षितगढ़ क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से छह शिवभक्तों की मौत से सीख लेते हुए यह नया प्लान बनाया गया। जिससे सभी शिवभक्त सुरक्षित जलाभिषक कर सके।

    अगले 15 दिनों में कांवड़ यात्रा की शुरूआत हो जाएगी। पहले राजस्थान, हरियाणा के दूर से शिवभक्त शामली से होकर गुजरेंगे। इस बार शामली पुलिस की ओर से नई व्यवस्था की गई है। जिससे जिले से कांवड़ लेने जाने वाले शिवभक्तों को राहत मिलेगी।

    एसपी एनपी सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि क्षेत्र से जो-जो भी डाक कांवड़, बड़ी कांवड़ लेकर जाने वाले शिवभक्त है उनकी पूरी जानकारी बीट सिपाही जुटा लें और उनके संपर्क में रहे। इसके अलावा ग्रुप में कांवड़ लेने जाने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

    खबरें और भी

    शामली से शिवभक्त जैसे ही हरिद्वार पहुंचेंगे और इसके बाद वहां से लौटते हुए आएंगे तो संबंधित बीट सिपाही उनके संपर्क में रहेगा। इसके अलावा शिवभक्तों को जिले में बनाए जाने वाले कंट्रोल रूम का नंबर भी दिया जाएगा। जिससे उन्हें किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

    कांवड़ यात्रा को पूरी तरह से ट्रैक और सुचारू रखने के लिए शामली जिले में एक विशेष कंट्रोल रूम भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही, यात्रा के दौरान शिवभक्तों की सुविधा के लिए उनके साथ पूरे कांवड़ मार्ग का एक क्यूआर कोड साझा किया जाएगा। इस क्यूआर कोड की मदद से कांवड़िए मार्ग में मिलने वाली सुविधाओं, पुलिस चौकियों, चिकित्सा शिविरों और रूट डायवर्जन कह सटीक जानकारी आसानी से अपने मोबाइल पर देख सकेंगे।

    एसपी एनपी सिंह ने बताया कि जिले से जाने वाले शिवभक्त हरिद्वार से लौटते समय जिले की पुलिस के संपर्क में रहेंगे। जैसे ही शिवभक्त शामली पहुंचेंगे तो पुलिस सीमा से उनके जलाभिषेक स्थल तक साथ जाएगी। जिससे कोई हादसा न हो।

    इसके अलावा जाम और अन्य स्थिति न बने तो मार्ग को सुचारू करा दिया जाएगा। रास्ते में भी शिवभक्तों को यदि कोई भी समस्या हुई तो तो वह जिले की पुलिस से भी संपर्क कर सकेंगे। हमारे कंट्रोल रूम कर्मी तुरंत संबंधित जिले की पुलिस से मदद दिलाने का कार्य करेंगे।

    यह भी पढ़ें- शामली में फिसलन भरे रास्ते पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दंपती की दबने से मौत