श्रावस्ती में लाल निशान से 15 सेमी ऊपर बह रही राप्ती, नदी का जलस्तर देख दहशत में लोग; रिकॉर्ड 22 MM बारिश दर्ज
श्रावस्ती में दो दिन से हो रही बारिश के कारण राप्ती नदी खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर बह ...और पढ़ें
HighLights
राप्ती नदी खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर।
श्रावस्ती में औसत 22 मिमी बारिश दर्ज की गई।
तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, प्रशासन अलर्ट।
जागरण टीम, श्रावस्ती। तराई में दो दिन से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे धान को फायदा हो रहा है। वहीं बारिश से गांव व कस्बों में जलभराव से लोगों की दिक्कतें बढ़ गई गईं। जिले में सोमवार को औसत बारिश 22 मिमी रिकार्ड की गई। राप्ती नदी खतरे के निशान 127.70 से 15 सेमी ऊपर बह रही है। नदी के बढ़े जलस्तर को देख तटवर्ती गांवों के लोग सहमे हैं।
जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश से राप्ती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। खतरे के निशान से ऊपर जलस्तर देख जमुनहा क्षेत्र के तटवर्ती गजोबरी, बंदरा, भरथा, कथरा, सलारूपुरवा, वीरपुर, लौकिहा, ऐठा, शिकारी, रमवापुर, हरिहरपुर महाराजनगर, पिपरहवा, जोगिया, शमशेरगढ़, लक्ष्मनपुर सेमरहनिया, धोबिहा, डोमाई, भगवानपुर, रमवापुर, धूमबोझी, रमगढ़िया, विशंभरपुर, रघुनाथपुर, लखाही खास, रेहरा, मोहनापुर, दुलहिया और इकौना व हरिहरपुररानी समेत कई गांवों के ग्रामीण बाढ़ की आशंका में सहमे हैं।
यह भी पढ़ें- श्रावस्ती : पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल; दो आरोपित मौके से फरार
ग्रामीण नदी के जलस्तर पर पल-पल नजर बनाए हुए हैं। जिला प्रशासन भी पूरी तरह चौकन्ना है। सभी बाढ़ चौकियों व नाव के साथ नाविकों को अलर्ट मोड पर हैं। एसडीआरएफ व बाढ़ पीएसी के जवान भी मुस्तैद हैं।
राप्ती बैराज पर जलस्तर
- सुबह आठ बजे 127.75 सेमी
- दोपहर 12 बजे 127.80 सेमी
- शाम चार बजे 127.85 सेमी
