Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावस्ती में दो बाइकों की टक्कर से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर; स्थिति नाजुक होने पर लखनऊ किया रेफर

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 04:21 PM (IST)

    श्रावस्ती के मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को लखनऊ रेफर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. श्रावस्ती में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हुई।

    2. एक बाइक सवार की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल।

    3. घायल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

    संवाद सूत्र, जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर क्षेत्र में बीरबल कुट्टी के पास मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर मंगलवार की रात दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे की स्थिति नाजुक होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए भेज दिया गया है।

    मल्हीपुर के सर्रा गांव निवासी अंकित सिंह मंगलवार देर शाम बाइक से भंगहा की ओर जा रहे थे। वहीं सामने से बाइक से ओरीपुरवा गांव निवासी बाबूराम आ रहे थे। बीरबल कुट्टी के पास मल्हीपुर-भिनगा मार्ग पर दोनों बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई।

    इसमें दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बाबूराम को एंबुलेंस से भंगहा सीएचसी पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल अंकित को परिवार के लोगों ने संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने स्थिति नाजुक देख उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया।

    लगाए होते हेलमेट तो बच जाती जान

    मंगलवार की रात बीरबल कुट्टी के पास आमने-सामने से दो बाइकों की टक्कर हो गई थी। इस हादसे में बाइक सवार बाबूराम की मौत हो गई तो दूसरे बाइक सवार की स्थिति नाजुक बनी हुई है। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। अगर बाबूराम हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी भी जान बच सकती थी।

    खबरें और भी