Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावस्ती में गैस एजेंसी पर छापा, 1143 भरे सिलेंडर कम मिले, कालाबाजारी का खुलासा

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:05 PM (IST)

    श्रावस्ती में भारत गैस एजेंसी पर छापेमारी के दौरान 1143 भरे रसोई गैस सिलेंडर कम पाए गए, जिससे कालाबाजारी की पुष्टि हुई। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। रसोई गैस की किल्लत के पीछे की मुख्य वजह कालाबाजारी है। इसकी चर्चा हर ओर हो रही थी। मंगलवार की रात शाहपुर कठौतिया स्थित भारत गैस एजेंसी पर प्रशासनिक छापेमारी में इसकी पुष्टि हो गई।

    विभिन्न मात्रा के 1143 भरे रसोई गैस सिलिंडर यहां कम मिले। गैस एजेंसी के संचालक व प्रबंधक पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    डीएम अन्नपूर्णा गर्ग के निर्देश पर रात में जिलापूर्ति अधिकारी मनोज कुमार पांडेय व पूर्ति निरीक्षक रजनीश चंद्र शुक्ला ने टीम के साथ गिलौला क्षेत्र के भारत गैस एजेंसी शाहपुर कठाैतिया पर छापेमारी की।

    कंप्यूटर आपरेटर से आनलाइन स्टाक लेकर सत्यापन शुरू किया गया तो यहां 14.2 किलोग्राम के 711 सिलिंडर की उपलब्धता के सापेक्ष मात्र 23 भरे सिलिंडर मिले।

    इस प्रकार 688 भरे सिलिंडर कम मिले। 19 किलोग्राम के व्यवसायिक भरे सिलिंडर 198 हाेने चाहिए। मात्र 15 सिलिंडर मिले। इस श्रेणी के 183 सिलिंडर कम मिले। पांच किलोग्राम के 17 भरे घरेलू गैस सिलिंडर होने चाहिए थे।

    मौके पर एक भी भरा सिलिंडर नहीं मिला। पांच किलोग्राम के 208 भरे गैस सिलिंडर के सापेक्ष उपलब्धता शून्य मिली। मेंटल कटिंग भरे गैस सिलिंडर 47 होने चाहिए। स्टाक में इस श्रेणी का एक भी सिलिंडर उपलब्ध नहीं मिला। इसी प्रकार 14.2 किलोग्राम के खाली गैस सिलिंडर 103 अधिक मिले।

    व्यवसायिक खाली गैस सिलिंडर 46 अधिक मिले। पांच किलोग्राम के खाली सिलिंडर छह कम मिले, पांच किलोग्राम के व्यवसायिक सिलिंडर 38 अधिक मिले तथा मेंटल कटिंग के दो खाली सिलिंडर कम मिले।

    डीएम के अनुमोदन के बाद पूर्ति निरीक्षक रजनीश चंद्र शुक्ला की तहरीर पर गैस एजेंसी के प्रबंधक बहराइच जिले के रायपुर राजा निवासी दिपांशू त्रिपाठी व संचालक शाहपुर कठौतिया निवासी शरमा के विरुद्ध सोनवा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

    जिलास्तरीय क्षमतावर्धन कार्यशाला

    श्रावस्ती: जिले में डेटा आधारित सुशासन एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियांवयन को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विकास भवन सभागार में नीति तारा (टूलकिट फार एनालिसिस, रिव्यू एंड एक्शन) विषय पर जिलास्तरीय क्षमतावर्धन कार्यशाला हुई। अध्यक्षता सीडीओ शाहिद अहमद ने की।

    सीडीओ ने कहा कि कार्यशाला का उद्देश्य जिले व ब्लाक स्तर के अधिकारियों को डेटा आधारित योजना निर्माण, प्रभावी मानीटरिंग व मूल्यांकन प्रणाली से परिचित कराना तथा विकास कार्यक्रमों के परिणामोन्मुखी क्रियांवयन को बढ़ावा देना है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव ने नीति तारा टूल किट की अवधारणा, उपयोगिता, कार्यप्रणाली तथा इसके प्रभावी क्रियांवयन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।

    खबरें और भी