इकौना में गल्ला व्यापारी के दुकान से दिनदहाड़े डेढ़ लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
इकौना के भामेपारा चौराहे पर एक गल्ला व्यापारी की दुकान से दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपये की चोरी हो गई। ...और पढ़ें

HighLights
इकौना के भामेपारा चौराहे पर हुई डेढ़ लाख की चोरी।
अज्ञात बाइक सवार ने चावल खरीदने का बहाना बनाया।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपित की तलाश कर रही।
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। इकौना क्षेत्र के भामेपारा चौराहे पर शनिवार की शाम गल्ला व्यापारी को चावल खरीदने का झांसा देकर अज्ञात बाइक सवार ने दुकान में रखे काउंटर के दराज का कुंडा तोड़कर डेढ़ लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित व्यापारी ने इकौना थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
बहराइच जिले के पयागपुर निवासी दिलीप जायसवाल इकौना क्षेत्र के भामेपारा चौराहे पर किराए की दुकान में गल्ले का व्यापार करते हैं। शनिवार की शाम लगभग चार बजे एक अज्ञात बाइक सवार उनकी दुकान पर पहुंचा और एक बोरी चावल खरीदने की चर्चा की।
सौदा हो जाने पर व्यापारी दुकान के श्रमिक को लेकर सामने सड़क पार स्थित गोदाम से चावल निकालने चला गए। इसी दौरान दुकान खाली देख अज्ञात बाइक सवार दुकान के अंदर रखे काउंटर के दराज का कुंडा तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया।
व्यापारी चावल निकलवा कर दुकान पर लौटा तो वह बाइक समेत गायब था। काउंटर के दराज का कुंडा टूटा था और उसमें रखे डेढ़ लाख रुपये भी गायब थे। व्यापारी ने तुरंत पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। व्यापारी से मामले की पूरी जानकारी ली।
खबरें और भी
इकौना थाने के प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस टीमें आसपास व रास्तों पर लगे सीसी कैमरों की फुटेज के सहारे आरोपित की तलाश रही हैं। जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।