Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हत्या और लूट के दो आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक को लगी गोली; जेवर-नकदी और तमंचा बरामद

    Updated: Sun, 15 Mar 2026 07:28 PM (IST)

    श्रावस्ती पुलिस ने हरदत्तनगर गिरंट में हुई गृहस्वामी नेमराज पाठक की हत्या और लूट का खुलासा किया है। मुठभेड़ के बाद दो आरोपियों, गन्नू लोनिया और ओम प्र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, श्रावस्ती। हरदत्तनगर गिरंट पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने गृहस्वामी की हत्या कर घर में लूट करने की घटना का खुलासा कर दिया। शनिवार की रात पुलिस टीम ने मुठभेड़ में मामले के दो आरोपितों को दबोच लिया। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपित के पैर में गोली लगी है। इलाज के लिए उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। आरोपितों के कब्जे से लूट के जेवर, तमंचा, कारतूस, खोखा व 1150 रुपये बरामद हुए हैं।

    एसपी राहुल भाटी ने बताया कि भजोरेपुरवा गांव निवासी सुनील कुमार पाठक ने हरदत्तनगर गिरंट थाने पर तहरीर देकर बताया था कि 15 फरवरी की रात मेरे पिता नेमराज पाठक घर के बरामदे में सो रहे थे। घर के अंदर रात में कुछ अज्ञात चोर घुसकर चोरी कर रहे थे। आरोपितों ने पिता के हाथ बांधकर चाकू की नोक पर उनसे सोना कहां गड़ा है, पूछने लगे। न बताने पर चाकू घोपकर पिता की हत्या कर दी।

    पुलिस टीम का हुआ था गठन

    चाकू और डंडों से हमला कर मुझे भी घायल कर दिए। इसके बाद अंदर आलमारी से जेवर व रुपये दो हजार रुपये उठाकर फरार हो गए। इस संबंध में थाने मामला दर्ज किया गया था। आरोपितों की गिरफ्तारी व माल बरामदगी के लिए टीम गठित की गई थी।

    शनिवार की रात पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो आराेपित भिनगा क्षेत्र के लालपुर महरी के लोनियनपुरवा निवासी गन्नू लोनिया उर्फ राजू व बहराइच जिले के रिसिया क्षेत्र के ओठधनिया के लखनऊवा कोठार निवासी ओम प्रकाश वर्मा नेपाल भागने की फिराक में भेसरी नहर पुल के पास मौजूद हैं।

    खबरें और भी

    टीम बताए गए स्थान पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपित भागने लगे। एक आरोपित ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कि तो आरोपित गन्नू के पैर में गोली लगी। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। प्रकाश में आए गिलौला क्षेत्र के मीरामऊ भड़ौरा निवासी आरोपित दौलत अली व अन्य की शीघ्र ही गिरफ्तारी की जाएगी।

    ऐसे दिए थे घटना को अंजाम

    आराेपितों ने बताया कि बरामद जेवर व पैसे भजोरेपुरवा गांव में लूट की घटना में हिस्सा मिला था। कुछ साथियों को घर के बाहर खड़ा कर घर में घुसकर जेवर व रुपये लूटे थे। घर में गड़े सोने बारे में मकान मालिक को जगाकर हाथ-पैर बांधकर पूछताछ की थी। न बताने पर चाकू मार दिया था। इससे उनकी मौत हो गई। घर में मौजूद एक अन्य व्यक्ति को भी मारपीट कर घायल कर दिया था।