श्रावस्ती में मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, गोंडा के पास धरे गए तस्कर; कार से दो बच्चे बरामद
श्रावस्ती में पुलिस ने दो बच्चों का अपहरण कर ले जा रहे मानव तस्करों को गोंडा से दबोच लिया। आरोपितों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया है, जबकि बच्चों ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। भिनगा क्षेत्र के सिसवा गांव के पास स्थित पेट्रोल पंप के पीछे बनी कांशीराम आवासीय कालोनी से दो बच्चों का अपहरण कर मानव तस्कर उन्हें अपने साथ ले जा रहे थे। पुलिस टीम ने रास्ते में तस्करों को दबोच लिया। मामला दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
कांशीराम कालोनी निवासी शबनम के घर के बाहर दो-तीन दिनों से दिल्ली नंबर की आर्टिगा कार खड़ी थी। इस वाहन से आए दो व्यक्ति यहीं रह रहे थे। रविवार को शाम करीब चार बजे कालोनी के दो बच्चों का अपहरण कर आरोपितों ने कार में बिठा लिया।
बच्चों की मां ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि आरोपित बच्चों को दिल्ली बेचने ले जा रहे थे। कालोनी की महिला भी इनके साजिश में शामिल थी। बच्चों के गायब होने के बाद परिवार के लोग उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गोंडा जिले के मनकापुर-नवाबगंज मार्ग पर टिकरी कस्बे में कार चालक गुटखा खरीदने के लिए वाहन से उतरा।
इसी दौरान कार में सवार एक बच्चा निकलकर बाजार के संदीप के घर में घुस गया। दूसरा बच्चा जोर-जोर से चिल्लाने लगा। बच्चों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने दोनों बच्चों को सकुशल बरामद लिया। पूछताछ में बच्चों ने घटनाक्रम से अवगत कराया।
खबरें और भी
भिनगा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राज प्रकाश सिंह ने बताया कि कार चालक इरफान निवासी गली नंबर-चार सुलेमान नगर निठारी उत्तरी पश्चिमी दिल्ली व हसन निवासी लोनी गाजियाबाद को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपित दिल्ली से आर्टिगा कार से भिनगा सवारी छोड़ने आए थे।
यहां से वापस जाते समय दोनों बच्चों को गाड़ी में बैठाकर गोरखपुर ले जाने की फिराक में थे। इन पर मामला दर्ज किया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपितों के विरुद्ध दिल्ली में अवैध औषधि (खांसी) की दवा सप्लाई करने का मामला भी दर्ज है।