Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावस्ती के लागू हुआ नया नियम, स्कूलों में शिक्षकों के साथ छात्रों की भी दर्ज होगी ऑनलाइन उपस्थिति

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 03:41 PM (IST)

    श्रावस्ती के सभी माध्यमिक विद्यालयों में अब शिक्षकों के साथ छात्रों की भी ऑनलाइन उपस्थिति अनिवार्य होगी। ...और पढ़ें

    तस्वीर- फाइल।

    तस्वीर- फाइल।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों में अब शिक्षकों के साथ-साथ छात्रों की भी आनलाइन उपस्थिति दर्ज की जाएगी।

    देवीपाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक राकेश कुमार ने डीआइओएस को पत्र भेज सभी विद्यालयों में नई व्यवस्था लागू कराने के निर्देश दिए हैं।

    डीआइओएस सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पत्र के संबंध में सभी विद्यालयों को निर्देश जारी किए गए हैं।

    प्रधानाचार्यों को विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने को कहा गया हैं। उन्होंने कहा कि यदि निरीक्षण में किसी विद्यालय में आनलाइन उपस्थिति की सुविधा नहीं मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप