Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Board Result 2026: कोई IAS-IPS तो कोई बनना चाहता है डॉक्‍टर, ये हैं श्रावस्‍ती के टॉपर्स 

    Updated: Thu, 23 Apr 2026 08:35 PM (IST)

    श्रावस्ती में यूपी बोर्ड 2026 का परिणाम घोषित हो गया है, जिसमें नौशाद ने हाईस्कूल में और मुस्कान यादव व खुशी श्रीवास्तव ने इंटरमीडिएट में टॉप किया है। ...और पढ़ें

    मुस्कान यादव, नौशाद और खुशी श्रीवास्‍तव।

    मुस्कान यादव, नौशाद और खुशी श्रीवास्‍तव।

    HighLights

    1. हाईस्कूल में नौशाद ने 95% अंक प्राप्त कर टॉप किया।

    2. मुस्कान यादव और खुशी श्रीवास्तव इंटरमीडिएट में टॉपर रहीं।

    3. मेधावी छात्र-छात्राएं आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर बनने का सपना संजोए।

    जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। UP Board Result 202 माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित हुआ। हाईस्कूल में राजकीय हाईस्कूल बंठिहवा के नौशाद ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टॉप किया। जनता इंटर कॉलेज गोपालपुर इकौना की मुस्कान यादव व श्रीराम उजागर सरदार बल्लभ भाई पटेल मेमोरियल इंटर कॉलेज भारी गांव सोनवा की खुशी श्रीवस्ताव 90.20 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से इंटरमीडिएट की टॉपर रहीं। मेधावियों ने आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर व इंजीनियर बनकर देश सेवा करने का सपना संजो रखा है।

    शाम चार बजे परीक्षा परिणाम की घोषणा होनी थी। इसको लेकर सुबह से ही मेधामियों में बेचैनी बनी रही। मंदिर, मस्जिद समेत धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर मेधावियों ने अच्छे परिणाम के लिए प्रार्थना किया। घड़ी की सुई टिक-टिक कर आगे बढ़ रही थी। इसी के साथ छात्रों की धड़कने भी बढ़ रही थीं।

    शाम चार बजे से पहले परिणाम जनाने के लिए कंप्यूटर सेंटर के आसपास छात्रों की भीड़ लगने लगी। परिणाम आते ही खुशियां मनाने का सिलसिला शुरू हो गया। परीक्षा में सफल हुए छात्रों ने मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन से अभिभावक व शिक्षक भी मुदित नजर आए। अव्वल आने वाले छात्र-छात्राओं के घर मिलने-जुलने वालों का तांता लगा रहा।

    हर कोई शुभकामनाएं देकर मेधावियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता नजर आया। हाईस्कूल में नौशाद प्रथम, सचिन शुक्ला दूसरे, अमर प्रकाश व रोशनी वर्मा संयुक्त रूप से तीसरे, लकी व आयुष्मान पटेल संयुक्त रूप से चौथे तथा दिव्यांशी गुप्ता, कमल तिवारी व आदित्य पाठक संयुक्त रूप से जिले में पांचवे स्थान पर रहे।

    खबरें और भी

    इसी प्रकार इंटरमीडिएट में मुस्कान यादव व खुशी श्रीवास्तव जिले की टॉपर रहीं। सविता यादव को दूसरा, सुशील मिश्रा को तीसरा, अंचल मौर्या को चौथा व नेहा सिंह यादव को पांचवा स्थान मिला। टॉप-05 की सूची में बेटियों का दबदबा रहा।

    यह भी पढ़ें- बिना ट्यूशन के बनी जिले की टॉपर, मेरठ की बेटियों ने बताया UP Board परीक्षा में टॉप करने का असली फॉर्मूला