Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रावस्ती : स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास दर्दनाक हादसा, ट्रक से पत्थर उतारते समय दबकर मजदूर की मौत; एक गंभीर

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 06:16 PM (IST)

    श्रावस्ती के भिनगा में स्पोर्ट्स स्टेडियम के पास पत्थर उतारते समय ट्रक से गिरे पत्थर के नीचे दबकर एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. भिनगा में पत्थर उतारते समय हुआ दर्दनाक हादसा।

    2. ट्रक से गिरे पत्थर से एक मजदूर की मौत।

    3. दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

    जागरण संवाददाता, श्रावस्ती। भिनगा नगर स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे निर्माणाधीन मकान में लगाने के लिए शुक्रवार को ट्रक से आए पत्थर को उतरते समय बड़ा हादसा हो गया। ट्रक से एक पत्थर नीचे गिरने से दो मजदूर दब गए। इससे एक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने घायल मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया है।

    भिनगा स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम के पीछे निर्माणाधीन भवन में लगवाने के लिए पत्थर मंगाया गया था। शुक्रवार की सुबह भिनगा क्षेत्र के रजगढ़वा गांव निवासी मजदूर पन्नालाल व चितईपुर निवासी राकेश कुमार वर्मा अन्य मजदूरों के साथ मिलकर ट्रक से पत्थर उतार रहे थे।

    लाया गया जिला अस्पताल

    इसी बीच अचानक एक पत्थर ट्रक से नीचे गिर गया। मन्नालाल व राकेश इसके नीचे दब गए। साथी मजदूरों ने पत्थर हटाया, लेकिन तब तक पन्नालाल की मौत हो चुकी थी। राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया।

    चिकित्सक ने पन्नालाल को मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइन पुलिस चौकी प्रभारी विवेक राठौर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पति के मौत की सूचना पाकर अस्पताल पहुंची पत्नी का रो-रोक बुरा हाल था। यह दृश्य देख हर किसी की आंखों में आंसू आ गए।

    खबरें और भी