Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए सिद्धार्थनगर से 25 रोडवेज बसें जाएंगी लखनऊ, यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

    Updated: Wed, 24 Dec 2025 02:01 PM (IST)

    प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए सिद्धार्थनगर से 25 रोडवेज बसें लखनऊ जाएंगी। इस कारण सिद्धार्थनगर के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. पीएम के कार्यक्रम के लिए 25 बसें जाएंगी लखनऊ

    2. सिद्धार्थनगर के यात्रियों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

    3. रोडवेज बसों की कमी से यातायात प्रभावित

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ में 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम में जनपद से 25 रोडवेज की बसें जाएंगी। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 26 दिसंबर को फिर वापस आ जाएंगी। लेकिन इस बीच कड़ाके की ठंडक में यात्रियों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ेगा।

    सिद्धार्थनगर डिपो में छोटी-बड़ी मिलाकर कुल 60 बसें संचालित हैं। जो क्षेत्रफल के हिसाब से जनपद में अभी पर्याप्त नहीं है। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्र की कई रूटों पर अभी भी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।

    जिससे यात्रियों को प्राइवेट साधन का सहारा लेना पड़ता है। तीन दिन तक बसों की संख्या कम होने से निश्चित रूप से कई रूटों पर असर पड़ेगा। सरकारी बस की सुविधा न होने से इसका असर यात्रियों पर पड़ेगा।

    जिसका फायदा प्राइवेट साधन उठाएंगे। कड़ाके की ठंडक में लोगों को घंटों साधन का इंतजार करना पड़ेगा। डिपो प्रशासन की भी मजबूरी है कि ऊपर से मिले निर्देश का पालन भी करना है।

    एआरएम रोडवेज वीके गंगवार ने बताया कि जनपद से 25 बस लखनऊ के लिए भेज दी गई हैं। यह सारी बसें प्रधानमंत्री के 25 दिसंबर के कार्यक्रम के बाद वापस आ जाएंगी। इसके बाद निर्धारित सभी रूटो पर बसें संचालित कर दी जाएंगी।