यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: घर से 250 KM दूर चोरी करने गए चोर, करंट की चपेट में आने से मौत; साथी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भवानीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिथरिया में एक चोर की करंट लगने से मौ ...और पढ़ें

HighLights
- बिथरिया में एक घर से चोरी करके दूसरे गांव जा रहे थे चोर
- मृतक से 50 मीटर की दूरी पर पुलिस को बरामद हुआ असलहा
जागरण संवाददाता, भवानीगंज, सिद्धार्थनगर। भवानीगंज थाने के ग्राम बिथरिया में करंट की चपेट में आने से एक चोर की मौत हो गयी। घटना के बाद उसके साथी फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।
मृतक सीतापुर जिले का निवासी था। पुलिस को उसके शव से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक देसी कट्टा भी मिला है। वह बिथरियां में मो.जकील के घर में चोरी करके दूसरे गांव में चोरी करने जा रहा था।
मंगलवार की रात बिथरिया में मो.जकील के घर में तीन चोर घुस गए। चोरी के बाद वह वहां से भाग रहे थे। इस दौरान वह हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। इससे तीनों झुलस गए। इसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई।
इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में खुल रहे मदरसे, विभाग को पता नहीं; खुला मामला तो मचा हड़कंप
उसके दो साथी वहां से भाग निकले। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव से कुछ दूरी पर देसी असलहा पड़ा है। पुलिस ने गांव से कुछ दूरी पर उसके दोनों साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि तीनों सीतापुर जिले के रहने वाले थे।