Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कद्दू तोड़ते समय पेट के आर-पार घुसी सरिया, डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी से बचाई वृद्ध की जान

    Updated: Sun, 11 Jan 2026 10:47 AM (IST)

    शोरहतगढ़ में कद्दू तोड़ते समय 62 वर्षीय रामनंदे बाबूराम के शरीर में सरिया आर-पार घुस गई। कई अस्पतालों से मना होने के बाद उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. कद्दू तोड़ते समय 62 वर्षीय वृद्ध के शरीर में घुसी सरिया।

    2. बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीन घंटे की जटिल सर्जरी हुई।

    3. डॉक्टरों ने फटी आंतों की मरम्मत कर वृद्ध की जान बचाई।

    जागरण संवाददाता, शोरहतगढ़। पेड़ से कद्दू तोड़ते समय हुए हादसे में एक वृद्ध के शरीर में सरिया आरपार घुस गई, लेकिन चिकित्सकों की सूझबूझ और सफल आपरेशन से उसकी जान बचा ली गई। फिलहाल मरीज खतरे से बाहर है और स्वस्थ हो रहा है।

    कठेला समय माता थाना क्षेत्र के ग्राम तौलिहवा टोला कचरिहवा निवासी 62 वर्षीय रामनंदे बाबूराम घर के सामने लगे पेड़ से कद्दू तोड़ रहे थे। इस दौरान घर निर्माण के लिए लगे पिलर पर पैर रखकर डाल पकड़ते समय अचानक डाल टूट गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वह पिलर पर जा गिरे।

    पिलर में लगी सरिया पीठ को भेदते हुए आंत को नुकसान पहुंचाकर पेट के बाहर निकल आई। ग्रामीणों ने सरिया को आरी ब्लेड से काटा और गंभीर हालत में उन्हें कई अस्पतालों में ले गए, लेकिन स्थिति गंभीर देख इलाज से मना कर दिया गया। इसके बाद स्वजन उन्हें रात करीब एक बजे बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचे।

    यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा पर चौकसी के बावजूद तस्करों का नेटवर्क पड़ रहा भारी, सुरक्षा एजेंसियां चिंतित

    वहां जनरल सर्जरी विभाग के डॉक्टर दीपक सिंह, हरिओम, राहुल और आशीष कुमार सिंह ने करीब तीन घंटे की जटिल सर्जरी कर फटी आंतों को निकालकर क्षतिग्रस्त रक्त वाहिकाओं की मरम्मत की और अपेंडिक्स भी हटाया। सफल उपचार के बाद मरीज की हालत में लगातार सुधार है। स्वजन और ग्रामीणों ने चिकित्सकों के प्रति आभार जताया।

    खबरें और भी