विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 02, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP News: यूपी के इस शहर में अवैध खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, जेसीबी और पांच ट्रैक्टर-ट्राली जब्त

Published: Fri, 02 May 2025 12:00 PM (GMT+05:30)

सिद्धार्थनगर में अवैध खनन के आरोप में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार रात करीब 11 बजे गोल्हौरा थाना ...और पढ़ें

जेसीबी व पांच ट्रैक्टर-ट्राली को सीज। जागरण
जेसीबी व पांच ट्रैक्टर-ट्राली को सीज। जागरण

HighLights

  1. उप जिलाधिकारी इटवा ने की गुरुवार रात 11 बजे की कार्रवाई
  2. गोल्हौरा थाने के बरगदवा नाले के पास चल रहा था अवैध खनन

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। अवैध खनन के आरोप में गुरुवार की रात करीब 11 बजे गोल्हौरा थाना क्षेत्र में तहसील प्रशासन ने एक जेसीबी व पांच ट्रैक्टर-ट्राली को सीज किया है। पांचों ट्रैक्ट्रर-ट्रालियाें पर अवैध मिट्टी लादकर ले जायी जा रही थी।

जिला प्रशासन को गुरुवार की रात में सूचना मिली कि गोल्हौरा थाना क्षेत्र के बरगदवा नाले के बाद बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए उप जिलाधिकारी इटवा कुणाल को तत्काल मौके पर दबिश देने को कहा।

उप जिलाधिकारी ने मौके पर दबिश दिया तो वहां पर बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन किया जा रहा था। मौके पर एक जेसीबी खनन करती पायी गयी। इसके अलावा पांच ट्रैक्टर-ट्रालियां पर मिट्टी लदा हुआ था। पूछताछ में कोई भी मिट्टी खनन का वैध दस्तावेज नहीं दिखा सका।

इसे भी पढ़ें- UP News: नेपाल सीमा पर 17 मस्जिद और मदरसों पर चलेगा बुलडोजर, 625 को भेजा गया नोटिस

प्रशासन की कार्रवाई से मचा हड़कंप। जागरण


इसे लेकर उप जिलाधिकारी इटवा ने जेसीबी व पांचों ट्रैक्ट्रर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। उन्होंने गोल्हौरा थाने के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने उसे सीज कर दिया है।

उप जिलाधिकारी इटवा कुणाल ने बताया कि बरगदवा में अवैध रूप से मिट्टी खनन करके ट्रैक्टर-ट्राली से उसे ले जाया जा रहा था। उसे गोल्हौरा थाने के सुपुर्द करके सीज कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें- महिलाओं से कराई जा रही पुरुष शौचालयों की सफाई, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जताया आश्चर्य

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।