यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: नेपाल सीमा पर 17 मस्जिद और मदरसों पर चलेगा बुलडोजर, 625 को भेजा गया नोटिस
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में नेपाल सीमा से सटे 15 किलोमीटर के दायरे में सरकारी जमीन पर अवैध अतिक्रमणों के खिलाफ अभियान चल रहा है। 17 मस्जिद और मदर ...और पढ़ें

HighLights
- गृह मंत्रालय के निर्देश पर सीमा से 15 किलोमीटर के दायरे में चल रहा अभियान
- 625 अतिक्रमणकारियों को भेज गया है नोटिस, नहीं हटा अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से सटे 15 किलोमीटर के दायरे 17 मस्जिद व मदरसों पर बुलडोजर चलेगा। यह मस्जिद व मदरसे सरकारी भूमि पर बने हैं। इसके अलावा 608 व्यक्तियों को और नोटिस भेजा गया है। वह सरकारी भूमि से अपना अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा प्रशासन अपने स्तर से अतिक्रमण हटवाएगा और उनसे राजस्व भी वसूल किया जाएगा।
गृह मंत्रालय के निर्देश पर नेपाल सीमा से सटे 15 किलोमीटर के दायरे में सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण को लेकर सर्वे किया जा रहा है। सिद्धार्थनगर में जिला प्रशासन ने सर्वे कराया तो पता चला कि यहां पर 625 स्थानों पर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। इसमें तीन मस्जिद व 14 मदरसों का भी निर्माण किया गया है।
इसमें से कुछ मदरसे आंशिक रूप से कुछ पूरी तरह से सरकारी भूमि पर बनाए गए हैं। 17 मस्जिद मदरसों में एक मस्जिद व आठ मदरसा सदर तहसील क्षेत्र में व शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में दो मस्जिद व छह मदरसा चिन्हित किया गया है।
.jpg)
सांकेतिक तस्वीर
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश बिजली विभाग में 60 लाख रुपये का गबन, अधिशासी अभियंता समेत चार निलंबित
625 कब्जों में अधिकांश कब्जा शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में हैं। सभी को जिला प्रशासन ने नोटिस भेज दिया है। इसके बाद भी यदि इन लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया जो जिला प्रशासन उस पर बुलडोजर चलवाएगा।
नंबर गेम
- 68 किलोमीटर की है खुली नेपाल सीमा
- 15 किलोमीटर की दूरी तक किया गया है सर्वे
- 625 स्थानों पर है अतिक्रमण
- 9 मस्जिस्द व मदरसे हैं सदर तहसील क्षेत्र में
- 8 मस्जिद व मदरसे हैं शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में
इसे भी पढ़ें- सायरन बजाकर गश्त करती रही पुलिस, इधर चोरों ने दीवार काटकर उड़ा लिए जेवर और रुपये
खबरें और भी
नेपाल सीमा से सटे 15 किलोमीटर क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण को चिन्हित किया गया है। 625 से अधिक स्थानों पर अवैध अतिक्रमण पाया गया है। सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा गया है। इसमें 17 मस्जिद व मदरसे भी हैं। लोग खुद से अतिक्रमण हटा लें तो ठीक अन्यथा नियमानुसार कार्रवाई होगी। -डा.राजा गणपति आर, जिलाधिकारी।