23 करोड़ की पेयजल परियोजना से बदलेगी इटवा की तस्वीर, पूर्व मंत्री ने किया भूमि पूजन
नगर पंचायत इटवा में अमृत योजना 2.0 के तहत 23 करोड़ रुपये की लागत से पेयजल परियोजना का भूमि पूजन किया गया। इससे क्षेत्र के निवासियों को जल्द ही शुद्ध औ ...और पढ़ें

HighLights
इटवा नगर पंचायत में पेयजल परियोजना का भूमि पूजन।
अमृत योजना 2.0 के तहत 23 करोड़ की लागत।
शुद्ध और पर्याप्त पेयजल घर-घर पहुंचेगा।
जागरण संवाददाता, इटवा। नगर पंचायत इटवा के लोगों को जल्द ही शुद्ध पेयजल की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद जगी है। अमृत योजना 2.0 के अंतर्गत प्रस्तावित जलापूर्ति परियोजना के लिए मंगलवार को श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर (मस्जिदिया) में भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने की।
भूमि पूजन के अवसर पर डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक तक शुद्ध पेयजल पहुंचाना है।
अमृत योजना 2.0 के माध्यम से नगर क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद नगरवासियों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा तथा लंबे समय से चली आ रही समस्या का स्थायी समाधान होगा। यह योजना निकाय क्षेत्र के लोगों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।
नगर पंचायत अध्यक्ष विकास जायसवाल ने बताया कि करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से पूरे निकाय क्षेत्र में पांच नई पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि एक पुरानी टंकी का जीर्णोद्धार भी होगा। परियोजना पूरी होने के बाद घर-घर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कन्हैया विश्वकर्मा, अमित दूबे, दीपनारायण त्रिपाठी, सभासद पुजारी विश्वकर्मा, पुजारी वर्मा, राकेश साहू, जसवंत दूबे, मनोज यादव, संतोष भट्ट, आशीष श्रीवास्तव, राहुल सहित बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।