Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में मतांतरण के उद्देश्य से पहचान छिपाकर विवाह का प्रयास, गोत्र पूछते ही खुली पोल

    Updated: Fri, 06 Feb 2026 12:13 PM (IST)

    नेपाल के कपिलवस्तु जिले में एक युवक ने पहचान छिपाकर हिन्दू युवती से विवाह का प्रयास किया। शकील अहमद नामक युवक ने खुद को सूर्य प्रजापति बताया और युवती ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. युवक ने हिन्दू युवती से पहचान छिपाकर शादी का प्रयास किया।

    2. विवाह के दौरान गोत्र पूछने पर उसकी वास्तविक पहचान उजागर हुई।

    3. नेपाल पुलिस ने आरोपी शकील अहमद को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया।

    संवाद सूत्र, ककरहवा। नेपाल में मतांतरण से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। पहचान छिपाकर स्वयं को हिन्दू बताकर हिन्दू युवती से विवाह करने का प्रयास करने वाले एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला नेपाल के कपिलवस्तु जिले के शुद्धोधन गांवपालिका क्षेत्र का है। यह ककरहवा बार्डर से करीब 20 किलोमीटर दूर है। इस मामले की चर्चा ककरहवा सीमा पर भी रही।

    आरोप है कि शुद्धोधन गांवपालिका के मुडफुटवा निवासी शकील अहमद पुत्र मोहम्मद हददीश ने गैडहवा गांवपालिका के विस्वरिया निवासी एक हिन्दू युवती से फोन पर स्वयं को हिन्दू बताते हुए बातचीत शुरू की। उसने अपना नाम सूर्य प्रजापति बताया और युवती को भविष्य के सपने दिखाकर प्रेमजाल में फंसाया। बाद में विवाह का प्रस्ताव रखा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार होने के कारण युवती के परिजन विवाह के लिए तैयार हो गए और शादी की तैयारियां भी पूरी कर ली गईं।

    यह भी पढ़ें- देवरिया, सिद्धार्थनगर और गोरखपुर में खत्म होगा जिलाध्यक्ष के नए नाम का इंतजार, नेतृत्व ने शुरू किया मंथन

    बुधवार को युवक हिन्दू रीति-रिवाज से बारात लेकर युवती के घर पहुंचा। द्वार पूजा और जयमाल की रस्म संपन्न हो चुकी थी। विवाह की विधि के दौरान जब पंडित ने युवक से गोत्र पूछा तो वह जवाब नहीं दे सका।

    संदेह होने पर कड़ी पूछताछ की गई, जिसमें युवक ने अपनी वास्तविक पहचान स्वीकार कर ली। सूचना पर पहुंची नेपाल पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

    खबरें और भी