भारतीयों के लिए नेपाल यात्रा हुई आसान, ऑनलाइन भंसार से बचेगी समय और भीड़
नेपाल सरकार ने भारतीय नागरिकों के लिए सीमा पर भंसार प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। इससे यात्रियों को अब घंटों लाइन में लगने और इंतजार करने क ...और पढ़ें

भैरहवा भंसार कार्यालय। जागरण
HighLights
नेपाल ने भारतीय नागरिकों के लिए भंसार प्रक्रिया ऑनलाइन की।
सीमा पर अब घंटों इंतजार और लंबी कतारों से मुक्ति।
पर्यटकों और वाहन चालकों को मिलेगी बड़ी राहत।
जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। नेपाल की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए अब बड़ी राहत की खबर है। नेपाल सरकार ने सीमा क्षेत्र में लागू भंसार (कस्टम) प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद अब भारतीय यात्रियों और वाहन चालकों को सीमा पर घंटों लाइन में लगने और भंसार कार्यालय के सामने वाहन खड़ा कर इंतजार करने की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी।
बढ़नी और खुनुवा बार्डर के रास्ते नेपाल जाने वाले लोगों ने इस फैसले पर खुशी जताई है। हालांकि शुरुआती दौर में थोड़ा सर्वर की दिक्कत आ रही, लेकिन आगे यह प्रक्रिया बिल्कुल आसान हो जाएगी।
नेपाल सरकार के अर्थ मंत्रालय और नेपाल भंसार विभाग द्वारा शुरू की गई इस ऑनलाइन सेवा के तहत अब भारतीय पर्यटक अपने निजी वाहनों का भंसार शुल्क घर बैठे भंसार की साइट https://nnsw.gov.np/tiv/gen par पर्यटक ऑनलाइन बुकिंग कर के क्यूआर स्कैन करके भंसार स्लिप लेकर यात्रा कर रहे हैं।
इसके बाद सीमा पर केवल औपचारिक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे यात्रियों का समय बचेगा और सीमा पर भीड़भाड़ भी कम होगी। नेपाल के कस्टम क्लियरिंग एजेंट श्याम मिश्रा ने बताया आनलाइन भुगतान से लोगों का काफी समय बचेगा।
पहले घंटों करना पड़ता था लोगों को इंतजार
अब तक नेपाल जाने वाले भारतीय यात्रियों को सीमा पर पहुंचने के बाद भंसार कार्यालय के बाहर लंबी कतार में लगना पड़ता था। वाहन की जांच, दस्तावेज सत्यापन और शुल्क जमा करने की प्रक्रिया में कई बार घंटों लग जाते थे। त्योहारों और छुट्टियों के दौरान स्थिति और भी खराब हो जाती थी।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- महराजगंज में पागल कुत्ते का आतंक: दो घंटे में 27 लोगों को काटा, ग्रामीणों ने मार डाला
यात्रियों को धूप और भीड़ के बीच अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता था, जिससे काफी असुविधा होती थी। नई आनलाइन व्यवस्था लागू होने के बाद अब यात्री पहले से ही भंसार शुल्क जमा कर सकेंगे। इससे सीमा पर रुकने का समय काफी कम हो जाएगा। स्थानीय व्यापारियों और नेपाल घूमने जाने वाले पर्यटकों ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया है।
अतुल शुक्ला, विजय मिश्रा, अभिषेक उपाध्याय, कृष्ण प्रताप सिंह, रवि अग्रवाल, अभय सिंह, सुनील अग्रहरि आदि ने बताया कि पहले भंसार प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था, लेकिन अब आनलाइन सुविधा शुरू होने से यात्रा आसान हो जाएगी।
वहीं खुनुवा मार्ग से नेपाल जाने वाले यात्रियों का कहना है कि इससे सीमा पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी और अनावश्यक भागदौड़ से राहत मिलेगी। सीमा क्षेत्र के लोगों का मानना है कि नेपाल सरकार की यह पहल दोनों देशों के बीच पर्यटन और आवागमन को और अधिक सुगम बनाने में सहायक साबित होगी।