Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारत-नेपाल सीमा पर हादसा, बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

    Updated: Wed, 29 Jul 2026 07:11 PM (IST)

    नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बुधवार सुबह शराब से लदे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा तौलिहवा-बह ...और पढ़ें

    बेकाबू ट्रक ने तीन को रौंदा।

    बेकाबू ट्रक ने तीन को रौंदा।

    HighLights

    1. कपिलवस्तु में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों को रौंदा।

    2. हादसे में 12 वर्षीय बालक सहित तीन की मौके पर मौत।

    3. शराब लदा अनियंत्रित ट्रक बना दुर्घटना का कारण।

    जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। तौलिहवा-बहादुरगंज मार्ग पर महाराजगंज नगरपालिका-2 स्थित गैडहवा चौराहे के पास बहादुरगंज से तौलिहवा की ओर जा रहा शराब से लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पैदल और साइकिल सवार लोगों पर चढ़ गया।

    हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना में गैडहवा चौराहे के 12 वर्षीय आनंद कश्यप, महाराजगंज नगरपालिका-3 निवासी 75 वर्षीय भोल्लर कुर्मी तथा 45 वर्षीय विजय कुमार गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

    जिला पुलिस कार्यालय कपिलवस्तु के सूचना अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक रिपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम तथा अन्य आवश्यक विधिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    सुबह लगभग 10 बजे तक घटनास्थल पर तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, लेकिन पुलिस की सतर्कता से हालात सामान्य हो गए। पुलिस दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में संपत्ति और पानी के विवाद में महिला पर हमला, चार के खिलाफ केस दर्ज



    खबरें और भी