Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में संपत्ति और पानी के विवाद में महिला पर हमला, चार के खिलाफ केस दर्ज

    Updated: Thu, 09 Jul 2026 02:08 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर के महुआ गांव में घर के बंटवारे और नल से पानी भरने के विवाद में एक महिला को पीटा गया, घर में तोड़फोड़ की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. सिद्धार्थनगर में बंटवारे और पानी के विवाद में महिला से मारपीट।

    2. आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ की, मोबाइल भी तोड़ा।

    3. पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

    जागरण संवाददाता, बांसी, (सिद्धार्थनगर)। घर के बंटवारे और नल से पानी भरने को लेकर हुए विवाद में एक महिला से मारपीट, घर में घुसकर तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना खेसरहा थाना क्षेत्र के ग्राम महुआ की है।

    महुआ गांव निवासी सुमन पत्नी सुरेंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह करीब आठ बजे उसके पट्टीदार शैलेन्द्र, जितेन्द्र, शीलू और सुभावती घर के बंटवारे तथा नल पर पानी भरने के विवाद को लेकर एक राय होकर अपशब्द बोलने लगे।

    विरोध करने पर सभी घर में घुसकर लाठी-डंडे, लात-घूंसों से काफी मारे तथा बाल पकड़ कर घसीटा। आरोप है कि आरोपितों ने पीड़िता का सैमसंग मोबाइल भी तोड़ दिया और घर के भीतर सामान को नुकसान पहुंचाते हुए जान से मारने की धमकी दिया।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र पर नौकरी का आरोप, जांच टीम गठित

    थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

    खबरें और भी