Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में विवाहिता को पीट-पीटकर मार डाला, पति समेत 6 लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 07:21 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर में चार माह पहले विवाहिता बनी एक युवती की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

    घटनास्थल की जांच करते सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा व साथ में डुमरियागंज थाना पुलिस

    घटनास्थल की जांच करते सीओ डुमरियागंज बृजेश वर्मा व साथ में डुमरियागंज थाना पुलिस

    HighLights

    1. सिद्धार्थनगर में नव विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या हुई।

    2. दहेज हत्या का आरोप, पति समेत छह पर केस।

    3. मायके से बुलाकर की गई थी पिटाई, मौत।

    संवाद सूत्र, सिद्धार्थनगर। चार माह पहले विवाहिता बनी एक युवती की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ससुराल पक्ष उसे उपचार के नाम पर एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाता रहा। रविवार भोर में शव गांव पहुंचने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतका की मां की तहरीर पर पति, सास, ससुर और तीन देवरों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    डुमरियागंज थाना क्षेत्र के चकमझारी गांव निवासी 21 वर्षीय असरा खातून पुत्री कैश मोहम्मद का विवाह 30 मार्च 2026 को गांव के ही कयूम पुत्र रजा के साथ हुआ था। स्वजन के अनुसार विवाह में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया गया था। मोहर्रम के अवसर पर असरा मायके आई हुई थी।

    गुमराह करते रहे ससुराल वाले

    शनिवार रात करीब 11 बजे वह बर्तन धोने की बात कहकर घर से निकली। आरोप है कि तभी उसका पति उसे बुलाकर गांव के पश्चिम की ओर ले गया, जहां उसकी पिटाई की गई। स्थिति बिगड़ने पर ससुराल पक्ष उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवां ले गया। वहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।

    इसी बीच किसी ने रात करीब 12 बजे असरा के पिता कैश मोहम्मद को घटना की सूचना दी। उन्होंने दामाद को फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। दामाद के भाइयों ने पहले बस्ती और फिर गोरखपुर ले जाने की बात कही। मायके वाले पूरी रात अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे, जबकि ससुराल पक्ष लगातार स्थान बदलने की जानकारी देता रहा।

    खबरें और भी

    रविवार भोर करीब पांच बजे असरा का शव गांव पहुंचा तो स्वजन के होश उड़ गए। शव के माथे पर चोट के स्पष्ट निशान मिले। सूचना पर क्षेत्राधिकारी बृजेश वर्मा, डुमरियागंज पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए।

    मृतका की मां खलीजुन ने पति, सास, ससुर तथा तीन देवरों के विरुद्ध दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में टेंट का खंभा पकड़ने को लेकर मारपीट, चार घायल