दूल्हे राजा के अरमानों पर फिरा पानी: निकाह से ठीक पहले 'पहली बेगम' की एंट्री, पुलिस ले गई थाने
इटवा में एक दूल्हे का दूसरा निकाह पुलिस ने रुकवा दिया, क्योंकि उसकी पहली पत्नी ने थाने पहुंचकर शिकायत की थी। सच्चाई सामने आने पर लड़की पक्ष ने भी रिश् ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने रोका निकाह।
दूल्हा पहले से शादीशुदा था, बिना तलाक कर रहा था शादी।
लड़की पक्ष ने सच्चाई जान रिश्ता तोड़ा, दूल्हा हिरासत में।
: पहली पत्नी ने थाने पहुंचकर दी तहरीर, बोली- बिना तलाक रचा रहा था दूसरा निकाह
: सच्चाई सामने आते ही लड़की पक्ष ने तोड़ा रिश्ता, दूल्हे को थाने ले गई पुलिस
जागरण संवाददाता, इटवा : गांव में शहनाइयों की गूंज थी, बारातियों की चहल-पहल से माहौल गुलजार था और निकाह की रस्में शुरू होने ही वाली थीं। तभी अचानक पुलिस की गाड़ी गांव में पहुंची और कुछ ही देर में खुशियों का माहौल सन्नाटे में बदल गया। पुलिस ने निकाह रुकवाते हुए दूल्हे को अपने साथ थाने ले लिया। वजह पता चली तो हर कोई हैरान रह गया। दूल्हा पहले से शादीशुदा था और बिना तलाक दूसरी शादी करने पहुंचा था।
बलरामपुर जनपद के थाना पचपेड़वा क्षेत्र स्थित नरचहवा सैफ गांव निवासी सैयद मो. अली पुत्र सैयद रियाजत अली का विवाह वर्ष 2022 में पचपेड़वा थाना क्षेत्र के अमौली गांव निवासी सकीना पुत्री मुजीबुर्रहमान के साथ हुआ था। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच विवाद होने लगा, जिसके चलते दोनों अलग-अलग रहने लगे। हालांकि दोनों के बीच वैधानिक रूप से तलाक नहीं हुआ था। इसी बीच मो. अली का रिश्ता इटवा थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी हलीम की पुत्री के साथ तय हो गया। शनिवार को बारात पूरे धूमधाम से गांव पहुंची। स्वागत-सत्कार के बीच निकाह की तैयारियां चल रही थीं कि तभी पहली पत्नी सकीना और उसके स्वजन को दूसरी शादी की जानकारी मिल गई। वे सीधे थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जांच के दौरान दूल्हे के पहले से शादीशुदा होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद निकाह रुकवा दिया गया। उधर, सच्चाई सामने आने पर लड़की पक्ष ने भी शादी से इन्कार कर दिया। उनका कहना था कि लड़के वालों ने पहली शादी की जानकारी छिपाई थी। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र ने बताया कि शिकायत मिलने पर शादी रुकवाई गई है। दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है। मामले की जांच के बाद आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।