यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
UP News: सिद्धार्थनगर में मुठभेड़ के बाद पुलिस के हत्थे चढ़े हत्यारे, पैरों में लगी गोली तो मांगने लगे जिंदगी की भीख
सिद्धार्थनगर में एक सराफ की हत्या के दोषियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है ...और पढ़ें

HighLights
- दो दिन पहले गोली मारकर की थी सर्राफ की हत्या
- गोल्हौरा व शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं पांचों बदमाश
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। दो दिन पहले गोल्हौरा थाना क्षेत्र में गोली मारकर सर्राफ की हत्या करने वाले बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से तीन बदमाशों के पैर में गोली लगी है। तीनों का मेडिकल कालेज में उपचार चल रहा है।
इसके अलावा दो और बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पांचों बदमाशों में से चार गोल्हौरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक बदमाश शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट का माल भी बरामद कर लिया है।
गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम रमटिकरा निवासी सर्राफ प्रभंजन वर्मा की गुरुवार की शाम करीब सात बजे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके पास मौजूद गहनों से भरा बैग बदमाशों ने छीन लिया था। प्रभंजन अपने बड़े भाई आशीष के साथ अपने गांव जा रहे थे। घटना उनके घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर है।
इसे भी पढ़ें- UP News: संतकबीर नगर के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
.jpg)
पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। जागरण
घटना के बाद से एसआजी, सर्विलांस व गोल्हौरा थाने की संयुक्त टीम बदमाशों की तलाश में जुटी थी। शनिवार की रात करीब एक बजे पुलिस को जानकारी मिली कि घटना को अंजाम देने वाले बदमाश गोल्हौरा थाने के जीवपुर गांव के पास मौजूद हैं।
खबरें और भी
पुलिस ने घेराबंदी करके उन्हें पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जवाब में पुलिस कर्मियों ने भी फायरिंग की। इससे तीन बदमाश घायल हो गए हैं। इसमें सतीश गौड़, रोहन चौहान, किशन उर्फ कृष्णा गौड़ शामिल हैं। इसके अलावा दो बदमाशों को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से लूटे गए सोने के गहने भी बरामद कर लिए हैं।
इसे भी पढ़ें- प्रयागराज में युवक को जिंदा जलाकर मार डाला, अधजली लाश देखकर मची सनसनी
बदमाशों की पिटाई को लेकर लोगों ने घेरा थाना
सर्राफ की हत्या को लेकर गोल्हौरा कस्बे के लोग आक्रोशित हैं। उन्होंने गोल्हौरा थाने का घेराव कर रखा है। पहले वह बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। उन्हें बताया गया कि आरोपितों गिरफ्तारी हो चुकी है तो वह अब उन्हें भीड़ को सौंपने मांग कर रहे हैं। सर्राफ समर्थकों की मांग है कि मौत के बदले मौत। पुलिस आंदोलनकरियों को समझाने में जुटी है।