Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी का इनामी आरोपित गिरफ्तार, चार माह से था फरार, पुलिस ने इटवा–बांसी मार्ग पर दबोचा

    Updated: Thu, 15 Jan 2026 05:53 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर पुलिस ने लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी के मामले में चार माह से फरार 25 हजार के इनामी आरोपी रामअवतार कन्नौजिया उर्फ ललई को इटवा-बांसी मार्ग से गि ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जनपदीय एसओजी और थाना इटवा पुलिस की संयुक्त टीम ने लाइसेंसी रिवाल्वर चोरी के मामले में चार माह से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित के कब्जे से चोरी का एक एंड्रायड मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

    मामला 9 अगस्त 2025 की रात का है, जब इटवा थाना क्षेत्र के ग्राम सहदेईया निवासी राहुल कुमार पाठक के घर अज्ञात चोर छत के रास्ते दाखिल हुए थे। चोरों ने आलमारी, बक्सा और अटैची का ताला तोड़कर लाइसेंसी रिवाल्वर, छह कारतूस, दो मोबाइल फोन और नकदी पर हाथ साफ कर दिया था। घटना के अगले दिन थाना इटवा पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इस प्रकरण में पहले ही एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि उसका साथी रामअवतार कन्नौजिया उर्फ ललई फरार चल रहा था।

    25 हजार का इनाम किया था घोषित

    पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन के निर्देश पर आरोपित की गिरफ्तारी पर 25 हजार का रुपये इनाम घोषित किया गया था। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी इटवा पवीन प्रकाश के पर्यवेक्षण में पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी क्रम में 14 जनवरी 2026 को संयुक्त टीम ने इटवा–बांसी मार्ग पर खरदेवरी भट्टे के पास से उसे धर दबोचा।

    पूछताछ में आरोपित ने अपने साथी के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि चोरी में मिले सामान को आपस में बांट लिया गया था और उसके हिस्से में आया मोबाइल वह बेचने की फिराक में था। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर आरोपित के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

    खबरें और भी