विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिद्धार्थनगर से वाराणसी रवाना हुआ 50 किसानों का दल, कालानमक धान और सब्जी की सीखेंगे उन्नत खेती

Published: Sat, 24 Oct 2026 05:39 PM (IST)

सिद्धार्थनगर के 50 किसान आधुनिक कृषि तकनीकों को सीखने के लिए वाराणसी में पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए रवाना हुए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जिले के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने और उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से कृषि विभाग की ओर से 50 किसानों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने झंडी दिखाकर वाराणसी के लिए रवाना किया। 23 से 27 अक्टूबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को कालानमक धान और सब्जी की उन्नत खेती की जानकारी दी जाएगी।

उप निदेशक कृषि राजेश कुमार ने बताया कि सब मिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (एसएमएई) यानी आत्मा योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के 140 किसानों को प्रदेश के अंदर पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में पहले चरण में 50 किसानों को प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया है।

उन्होंने बताया कि आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में जिले के किसानों को कालानमक धान और सब्जी की खेती से संबंधित प्रशिक्षण दिलाने का निर्णय लिया गया था। इसके तहत किसानों को अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान और भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के दौरान किसानों को उन्नत खेती की तकनीक, बेहतर उत्पादन और कृषि संबंधी नवीन जानकारियों से अवगत कराया जाएगा। इससे किसानों को खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में वीडियो कॉल पर अश्लीलता और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।