सिद्धार्थनगर में वीडियो कॉल पर अश्लीलता और दुष्कर्म का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रही थी तलाश
महिला की शिकायत पर मिश्रौलिया पुलिस ने वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत, दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में मुख्य आरोपित गोपाल को गिरफ्तार किया है। मामले में ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
महिला की शिकायत पर मिश्रौलिया पुलिस ने कार्रवाई की।
वीडियो कॉल पर अश्लीलता, दुष्कर्म के आरोप में गोपाल गिरफ्तार।
तीन अन्य नामजद आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश।
जागरण संवाददाता, बांसी, (सिद्धार्थनगर)। महिला की शिकायत पर मिश्रौलिया पुलिस ने वीडियो काल कर अश्लील हरकत, दुष्कर्म और धमकी देने के आरोप में गुरुवार देर शाम मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। मामले के तीन अन्य नामजद आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है वह सभी घर छोड़ फरार हैं।
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उसके पति रोजगार के सिलसिले में गुजरात में रहते हैं। इसी का फायदा उठाकर गांव के गोपाल, रामदास, राहुल और प्रमोद उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करते थे। विरोध करने पर वीडियो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने का भी महिला ने आरोप लगाया।
शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच चेतिया चौकी प्रभारी को सौंपी गई। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपों की पुष्टि होने पर गुरुवार देर शाम पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित गोपाल को गिरफ्तार कर लिया। शेष तीन आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में रिश्ता हुआ शर्मसार, चाचा ने किया छह साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
महिला की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपित गोपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य नामजद आरोपितों की तलाश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार श्रीवास्तव, थानाध्यक्ष, मिश्रौलिया