सिद्धार्थनगर में दिल्ली से लौटे युवक को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत
सिद्धार्थनगर के मल्हवार गांव में दिल्ली से लौटे एक युवक की धान की नर्सरी में सिंचाई करते समय सांप के डसने से मौत हो गई। इलाज के दौरान बस्ती मेडिकल कॉल ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
दिल्ली से लौटे युवक को सांप ने डसा।
धान की नर्सरी में सिंचाई करते समय घटना।
उपचार के दौरान बस्ती मेडिकल कॉलेज में मृत्यु।
संवाद सूत्र, औराताल, (सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भारतभारी के मल्हवार गांव में मंगलवार की रात सर्पदंश से एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। विडंबना यह रही कि युवक मंगलवार शाम ही दिल्ली से अपने घर लौटा था। कुछ देर बाद वह धान की नर्सरी में सिंचाई करने गया, जहां सांप के डसने से उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
मल्हवार गांव निवासी 32 वर्षीय सफीउर्रहमान पुत्र मोहम्मद उमर मंगलवार शाम करीब सात बजे दिल्ली से घर पहुंचे थे। घर पहुंचकर पानी पीने के बाद वह धान की रोपाई के लिए तैयार नर्सरी में सिंचाई करने कुदाल लेकर खेत चले गए। इसी दौरान किसी विषैले सांप ने उन्हें डस लिया। शुरुआत में उन्हें इसका आभास नहीं हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
आसपास मौजूद लोगों ने स्वजन को सूचना दी। स्वजन तत्काल उन्हें उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने बस्ती मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। मौत की सूचना गांव पहुंचते ही शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में बहन से मिलने गए युवक पर हमला, चार लोगों पर मुकदमा; पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का आरोप
ग्रामीण घटना को लेकर स्तब्ध हैं और इसे नियति का क्रूर संयोग बता रहे हैं। मृतक अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे है।