सिद्धार्थनगर में डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी पूरी, प्रशिक्षण संपन्न
सिद्धार्थनगर के कपिलवस्तु में डिजिटल जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय मकान गणना प्रशिक्षण संपन्न हुआ। यह जनगणना पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से होगी, जिससे ...और पढ़ें
-1777197748074_m.webp)
AI Image
HighLights
मकान गणना प्रशिक्षण कपिलवस्तु सभागार में सफलतापूर्वक संपन्न।
जनगणना 2027 पहली बार डिजिटल माध्यम से होगी।
पारदर्शिता और गति के लिए डिजिटल प्रक्रिया अपनाई गई।
संवाद सूत्र, बर्डपुर, (सिद्धार्थनगर)। जनगणना 2027 के तहत आयोजित तीन दिवसीय मकान गणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शनिवार को नगर पंचायत कपिलवस्तु सभागार में हुआ। इस बार पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से कराई जाएगी, जिसमें मकानों की सटीक लोकेशन, नंबरिंग और विवरण आनलाइन दर्ज किए जाएंगे।
प्रशिक्षक यशवंत कुमार और रवि प्रकाश ने सुपरवाइजरों व प्रगणकों को डिजिटल उपकरणों के उपयोग, डाटा प्रविष्टि और क्षेत्रीय कार्य की तकनीकी जानकारी दी। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण पुस्तिका और पहचान पत्र भी वितरित किए गए।
अधिशासी अधिकारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि भारत में यह 16वीं जनगणना होगी, जिसे डिजिटल माध्यम से कराने से पारदर्शिता और गति बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि पहले चरण में सात से 21 मई तक स्वगणना के तहत मकान सूचीकरण होगा। दूसरे चरण में 22 मई से 20 जून तक प्रगणक और पर्यवेक्षक विस्तृत सर्वेक्षण करेंगे।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SSP ने किया निरीक्षण
प्रशिक्षण में शामिल 30 शिक्षकों को क्षेत्रवार सर्वेक्षण, प्रपत्र भरने और डाटा संकलन के बिंदुओं पर प्रशिक्षित किया गया। समापन पर सभी कार्मिकों को शपथ दिलाई गई कि वे ईमानदारी, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान कई गणनाकर्मी मौजूद रहे।