Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न, DM-SSP ने किया निरीक्षण

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 12:52 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 की पहली पाली कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण संपन्न हुई। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र ...और पढ़ें

    डीएम-एसपी ने केंद्र पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं। जागरण

    डीएम-एसपी ने केंद्र पहुंचकर परखी व्यवस्थाएं। जागरण

    HighLights

    1. होमगार्ड भर्ती परीक्षा की पहली पाली शांतिपूर्ण संपन्न।

    2. डीएम-एसएसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण।

    3. कड़ी निगरानी और निष्पक्षता पर रहा विशेष जोर।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2025 की पहली पाली रविवार को जिले में कड़ी निगरानी के बीच शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने शहर स्थित श्री सिंहेश्वरी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    निरीक्षण के दौरान डीएम व एसएसपी ने परीक्षा कक्षों, प्रवेश द्वार, अभ्यर्थियों की जांच व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम और केंद्र के आसपास की गतिविधियों को बारीकी से परखा। उन्होंने ड्यूटी में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी प्रकार का समझौता न हो। किसी भी तरह की लापरवाही मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी निभाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में शादी से लौटते समय लापता युवक का शव पुलिया के नीचे मिला, गांव में मची सनसनी

    जिले के अन्य परीक्षा केंद्रों पर भी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों की निगरानी में परीक्षा कराई गई। केंद्र के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ रही, लेकिन सुरक्षा व यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखी गई। पहली पाली सकुशल संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।

    खबरें और भी