Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में शादी से लौटते समय लापता युवक का शव पुलिया के नीचे मिला, गांव में मची सनसनी

    Updated: Sun, 26 Apr 2026 12:14 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर में शादी समारोह से लौट रहे 50 वर्षीय चंद्र प्रकाश का शव रविवार सुबह एक पुलिया के नीचे मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. शादी से लौट रहे अधेड़ का शव मिला।

    2. सिद्धार्थनगर के कठोलवा गांव में घटना हुई।

    3. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    जागरण संवाददात, बांसी, सिद्धार्थनगर। शादी समारोह से लौट रहे 50 वर्षीय अधेड़ का शव रविवार सुबह पुलिया के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    डिडई थाना क्षेत्र के परसा खुर्द गांव निवासी 50 वर्षीय चंद्र प्रकाश शनिवार को परिवार के साथ किसी रिश्तेदार की शादी समारोह में गए थे। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम वह परिवार के साथ एक निजी वाहन से वापस लौट रहे थे। रास्ते में कठोलवा गांव के पास उन्होंने वाहन रुकवाया और परिवार के लोगों से घर जाने की बात कहकर वहीं उतर गए। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे।

    रविवार सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने कठोलवा गांव के पास स्थित पुलिया के नीचे एक शव पड़ा देखा। इसकी सूचना डिडई थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त चंद्र प्रकाश के रूप में कराई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में इरफान ने आदित्य बनकर रची साजिश: हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाकर किया दुष्कर्म, पुलिस ने दबोचा

    पुलिस ने शव को पुलिया के नीचे से निकलवाकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    खबरें और भी