Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में बारात से लौट रही DJ पिकअप पलटी, चालक को झपकी आने से एक की मौत, पांच घायल

    Updated: Sat, 02 May 2026 12:37 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर के बांसी में डीजे लदी पिकअप पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चालक को झपकी आने के कारण हुआ, ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. बारात से लौट रही डीजे पिकअप पलटी।

    2. चालक को झपकी आने से हुआ हादसा।

    3. एक व्यक्ति की मौत, पांच गंभीर घायल।

    जागरण संवाददाता, बांसी (सिद्धार्थनगर)। डीजे लाद कर बारात से वापस लौट रही एक पिकअप चालक को झपकी लगने से पलट गई। घटना में एक व्यक्ति की जहां मृत्यु हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार माधव प्रासाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

    घटना कोतवाली क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के शुक्रवार भोर में घटित हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पिकअप के पीछे कुल नौ लोग सवार थे।

    बलरामपुर जनपद के पचपेड़वा थाना अंतर्गत लवकहवा गांव के सूरज मौर्य के घर से बांसी कोतवाली क्षेत्र के बिशुनपुर मुस्तहकम के टोला नवाट में लालबहादुर मौर्य के यहां बृहस्पतिवार रात बारात आई थी। बारात में पिकअप पर लादकर लवकहवा गांव का ही डीजे भी आया था। लोगों ने रात भर मांगलिक कार्यक्रम का आनंद लिया।

    शुक्रवार भोर में लगभग चार बजे के करीब डीजे लदी पिकअप वापस अपने गांव लवकहवा जा रही थी। पिकअप के पीछे कुल नौ लोग बैठे थे। पिकअप अभी बांसी- धानी मार्ग स्थित तिवारीपुर गांव के पास मोड पर पहुंची ही थी कि चालक को झपकी आ गई और अनियंत्रित होकर सड़क के बगल खाई में पलट गई।

    हादसे में 26 वर्षीय विजय कुमार यादव पुत्र सालिक राम, निवासी लवकहवा थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसी गांव के अशोक गौतम पुत्र संतोषी प्रसाद, संदीप वर्मा पुत्र काशीराम, शहंशाह पुत्र मो. इदरीश, जीवन प्रसाद पुत्र लालमन, राजेश यादव पुत्र घनश्याम घायल हो गए। घटना होते ही आसपास गांव लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में नील गाय से बचने के लिए पुलिया से टकराई बाइक, पूर्व प्रधान की मौत

    मौके पर पुलिस ने पहुंचकर चोटिल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। उसके बाद क्रेन की मदद से पिकअप को बाहर निकलवाया। मृतक विजय कुमार यादव अपने पिता सालिक राम के दो बेटों में बड़े बेटे थे। मृतक विजय कुमार की शादी दो साल पहले हुई थी। विजय कुमार के पास अभी कोई संतान नहीं है।

    मृतक विजय कुमार के छोटे भाई की शादी सात मई को होनी थी। उत्सव की तैयारी के घर मे मातम छा गया है। इस संबंध में कोतवाल बांसी मृत्युंजय पाठक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।