सिद्धार्थनगर में नील गाय से बचने के लिए पुलिया से टकराई बाइक, पूर्व प्रधान की मौत
सिद्धार्थनगर में नील गाय से बचने के चक्कर में एक बाइक पुलिया से टकरा गई, जिससे बरनवार गांव के पूर्व प्रधान कुंभीलाल यादव की मौत हो गई। इस हादसे में बा ...और पढ़ें

मृतक कुंम्भीलाल यादव की फाइल फोटो। जागरण
HighLights
नील गाय से बचने के चक्कर में बाइक दुर्घटनाग्रस्त।
बरनवार गांव के पूर्व प्रधान कुंभीलाल यादव की मृत्यु।
सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र में हुई घटना।
संवाद सूत्र, खेसरहा, सिद्धार्थनगर। नील गाय से बचने के चक्कर में अनियंत्रित हो बाइक सवार पुलिया से टकरा गया। इसमें बाइक चला रहे 48 वर्षीय बरनवार गांव के पूर्व प्रधान की जहां मृत्यु हो गई वहीं पीछे बैठा व्यक्ति आंशिक रूप से जख्मी हो गया। घटना शुक्रवार रात की है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। आंशिक रूप से घायल युवक का उपचार कर चिकित्सकों ने सुबह उसे घर भेज दिया। घटना खेसरहा थान क्षेत्र के बांसी- बेलौहा मार्ग पर सोरवा चौराहे के पास घटित हुई। मृतक पूर्व प्रधान कुंम्भीलाल यादव थाना क्षेत्र के ही सोरवा गांव के निवासी थे।
थाना क्षेत्र के सोरवा माफी गांव निवासी 48 वर्षीय कुम्भीलाल यादव रात आठ बजे के करीब गांव के ही राजाराम पुत्र श्रीराम निषाद के साथ बाइक से बेलौहा बाजार से अपने घर आ रहे थे। अभी वह बांसी - बेलौहा मार्ग स्थित सोरवा चौराहे के पास पहुंचे थे कि नील गाय सामने आ गई जिसे बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उन्हें गंभीर चोटें आई। जबकि बाइक पर पीछे बैठे राजाराम को मामूली चोटें आई। सूचना पर पहुंचे स्वजन सीएचसी खेसरहा लेकर पहुंचे जहां से स्थिति गंभीर होने के नाते मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। स्वजन गंभीर स्थिति में घायल को लेकर माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज लेकर जा रहें थे कि रास्ते में ही पूर्व प्रधान की मृत्यु हो गई।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में तड़तड़ाईं पुलिस की गोलियां, मुठभेड़ में लुटेरों के गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
मृतक कुम्भीलाल यादव बरनवार ग्राम पंचायत के पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं तथा वह बेहद मिलनसार व्यक्ति थे। घटना के बाद से पत्नी आरती तथा पुत्र आदर्श का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष खेसरहा अनूप कुमार मिश्रा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।