सिद्धार्थनगर में नामांकन में लापरवाही पर चार BEO को नोटिस, तीन अधिकारियों पर भी कार्रवाई के निर्देश
डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने सिद्धार्थनगर में नामांकन अभियान की धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया, चार खंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का न ...और पढ़ें

नामांकन में लापरवाही पर चार BEO को नोटिस।
HighLights
डीएम ने नामांकन अभियान की धीमी प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया।
चार खंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश।
तीन से छह वर्ष के बच्चों के कम नामांकन पर भी नोटिस।
जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने नामांकन अभियान की सुस्त प्रगति पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने जोगिया, इटवा, डुमरियागंज और खुनियांव के खंड शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
वहीं तीन से छह वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के अपेक्षाकृत कम नामांकन पर बांसी, मिठवल और बर्डपुर के खंड शिक्षा अधिकारियों को भी नोटिस जारी करने का निर्देश बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार को दिया।
डीएम कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रधानमंत्री श्री विद्यालयों, मुख्यमंत्री मॉडल विद्यालयों, अभ्युदय कंपोजिट विद्यालयों और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने अधूरे निर्माण कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराने तथा पूर्ण परियोजनाओं का संबंधित विभागों को शीघ्र हस्तांतरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही प्रधानमंत्री श्री विद्यालयों का विशेष निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स से नियमित निरीक्षण कराने के भी आदेश दिए।
समीक्षा के दौरान बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक जिले में 44,974 बच्चों का नामांकन किया जा चुका है। इस पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताते हुए अभियान में और तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि तीन से छह वर्ष तक के सभी बच्चों का आंगनबाड़ी केंद्रों तथा पांच से छह वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का विद्यालयों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले का कोई भी पात्र बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए और इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे।
बैठक में डीसी मनरेगा संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी राम कुमार, रामू प्रसाद, अरुण कुमार, धर्मेंद्र कुमार पाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- यूपी में 10 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा सुरक्षा कवच, CM योगी आठ जुलाई को देंगे बड़ी सौगात