Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में रास्ता जाम करने पर सपा नेता समेत 30 पर केस दर्ज, तहरीर में अखिलेश यादव को लिख दिया मुख्यमंत्री

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 06:00 AM (GMT+05:30)

    सपा नेता कमाल अहमद खान और 25-30 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर सिद्धार्थनगर में कलेक्ट्रेट के सामने प्रदर्शन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. सपा नेता कमाल अहमद खान पर मुकदमा दर्ज।

    2. कलेक्ट्रेट के सामने बिना अनुमति प्रदर्शन का आरोप।

    3. रास्ता बाधित करने, कानून व्यवस्था प्रभावित करने का मामला।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट के सामने धरना-प्रदर्शन करने वाले सपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

    सपा नेता कमाल अहमद खान को नामजद करते हुए 25 से 30 अज्ञात कार्यकर्ताओं को आरोपित बनाया गया है। पुलिस ने बिना अनुमति सभा करने, रास्ता बाधित करने और कानून व्यवस्था प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

    सदर थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक अरविंद कुमार राय की तहरीर के अनुसार 21 जुलाई को कमाल अहमद खान के नेतृत्व में 25 से 30 सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के सामने एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए। आरोप है कि प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई थी।

    पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझाकर रास्ता खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। कुछ कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के गेट पर चढ़ने का भी प्रयास किया। करीब डेढ़ घंटे तक रास्ता बाधित रहने से यातायात और कानून व्यवस्था प्रभावित होने का दावा किया गया है।

    सदर थाने के एसएचओ मिथलेश कुमार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है। वहीं, मुकदमे की तहरीर में वरिष्ठ उप निरीक्षक ने अखिलेश यादव के नाम के आगे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश लिख दिया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि अखिलेश यादव के पद के आगे पूर्व शब्द लिखना छूट गया है।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर: डीजे दुकान में चोरी करने वाला अंतरजनपदीय गैंग बेनकाब, सरगना समेत 2 गिरफ्तार

    खबरें और भी