Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर: डीजे दुकान में चोरी करने वाला अंतरजनपदीय गैंग बेनकाब, सरगना समेत 2 गिरफ्तार

    Updated: Thu, 23 Jul 2026 03:52 PM (IST)

    त्रिलोकपुर पुलिस ने सिद्धार्थनगर और पड़ोसी जिलों में चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के सरगना जगतराम और उसके एक सदस्य सुनील गुप्ता को गिरफ्तार किया है ...और पढ़ें

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

    पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। जागरण

    HighLights

    1. त्रिलोकपुर पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया।

    2. गिरोह सिद्धार्थनगर व पड़ोसी जिलों में चोरी की वारदातें करता था।

    3. डीजे दुकान में चोरी के बाद गैंगस्टर एक्ट में मुकदमा दर्ज।

    जागरण संवाददाता, इटवा, (सिद्धार्थनगर)। जिले के साथ पड़ोसी जनपदों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह के सरगना और उसके एक सदस्य को त्रिलोकपुर पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरोह अपने आर्थिक लाभ के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में वारदात करता था। पूर्व में दर्ज मुकदमों की पड़ताल के दौरान गिरोह की गतिविधियां सामने आने के बाद आरोपितों के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

    पुलिस के अनुसार, भवानीगंज क्षेत्र के बनकटी निवासी जगतराम गिरोह का सरगना है। उसके साथ बलरामपुर जिले के गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र के रसूलाबाद निवासी सुनील गुप्ता और भवानीगंज क्षेत्र के श्याम दियापुर हिसामुद्दीनपुर निवासी अक्षय कुमार उर्फ रोहित भी जुड़े हैं। पुलिस का दावा है कि तीनों संगठित रूप से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं।

    गिरोह की गतिविधियों का पता त्रिलोकपुर क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की जांच के दौरान चला था। जहदा मुस्तहकम निवासी रंजीत कश्यप की विशुनपुर हरी चौराहे पर आरके नाम से डीजे और मोबाइल की दुकान है। तीन जुलाई 2025 की रात चोर दुकान से दो एम्प्लीफायर, डीजे मिक्सर, क्रास ओवर, स्मोक मशीन, स्पीकर, सोलर प्लेट, इन्वर्टर, बैटरी और मोबाइल सहित अन्य सामान उठा ले गए थे। मुकदमा दर्ज कर जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने तीनों आरोपितों की संलिप्तता पाई। अन्य स्थानों पर हुई घटनाओं में भी उनकी भूमिका सामने आने का पुलिस ने दावा किया है।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में दाह संस्कार के दौरान बानगंगा नदी में तीन युवक डूबे, खोज अभियान जारी

    आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक की तहरीर पर आरोपितों के विरुद्ध गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। गुरुवार को बिस्कोहर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार शाही के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गिरोह के सरगना जगतराम और सदस्य सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय भेज दिया गया।

    खबरें और भी