सिद्धार्थनगर में पत्नी की हत्या कर कमरे में दफनाया, उसी के ऊपर सोता रहा कातिल पति
सिद्धार्थनगर में प्रेम विवाह के महज 40 दिन बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को कमरे में दफना दिया। आरोपी पति शव दफनाने के बाद उसी जगह पर बिस्तर लग ...और पढ़ें

फाइल फोटो मृतका मुफीदुन- सौ. स्वजन
HighLights
प्रेम विवाह के 40 दिन बाद पत्नी की हत्या कर दी गई।
पति ने शव कमरे में दफनाकर उसी जगह पर सोता रहा।
पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई कर शव बरामद किया।
जागरण संवाददाता, डुमरियागंज, (सिद्धार्थनगर)। प्रेम विवाह के महज 40 दिन बाद हुई मुफीदुन की हत्या ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मामले का सबसे भयावह पहलू यह सामने आया कि पत्नी की हत्या कर शव को घर के कमरे में करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में दफनाने के बाद आरोपित पति शमशेर अहमद उसी स्थान के ऊपर बिस्तर लगाकर सोता भी रहा।
मंगलवार को जब पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कमरे की खोदाई कराई गई तो गड्ढे के ठीक ऊपर बिस्तर बिछा मिला। इसे देखकर मौके पर मौजूद लोग भी सन्न रह गए। पुलिस को आशंका है कि आरोपित घटना के बाद लगातार उसी कमरे में रह रहा था।
संतकबीरनगर के दसहंवा गांव की 20 वर्षीय मुफीदुन और डुमरियागंज क्षेत्र के चकमझारी गांव निवासी 22 वर्षीय शमशेर अहमद के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों 26 मई को गांव पहुंचे और एक जून को स्वजन की मौजूदगी में निकाह हुआ।
दावत-ए-वलीमा भी आयोजित किया गया, लेकिन विवाह के चालीस दिन के भीतर ही यह रिश्ता खूनी अंजाम तक पहुंच गया। स्वजन के अनुसार, बेटी से संपर्क न होने पर जब उसकी मां ने बार-बार फोन किया तो आरोपित ने कथित रूप से हत्या करने और शव को घर में दफनाने की बात स्वीकार कर ली।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर : प्राइवेट स्कूल के नल में उतरा करंट, चपेट में आने से छात्र की मौत; भाई की हालत गंभीर
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में खुदाई कर शव बरामद किया। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है। मृतका की मां बेसुध होकर बार-बार यही कहती रही कि अगर साथ नहीं रखना था तो बेटी को छोड़ देता, उसकी जान क्यों ले ली।
वहीं, पूरे क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि प्रेम विवाह करने वाला युवक कुछ ही दिनों में अपनी पत्नी का हत्यारा बन बैठा।