Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में पुल का एप्रोच धंसा, सड़क के बीच हुआ गहरा गड्ढा; राहगीरों में परेशानी

    Updated: Mon, 03 Aug 2026 11:15 AM (IST)

    नौगढ़-बस्ती मार्ग पर जमुआर पुल के एप्रोच की सड़क तेज वर्षा से धंस गई, जिससे गहरा गड्ढा बन गया और आवागमन प्रभावित हुआ। पुलिस ने यातायात नियंत्रित किया ...और पढ़ें

    जमुआर पुल का एप्रोच धंसा।

    जमुआर पुल का एप्रोच धंसा।

    HighLights

    1. जमुआर पुल के एप्रोच की सड़क तेज वर्षा से धंसी।

    2. सड़क पर गहरा गड्ढा बनने से आवागमन प्रभावित हुआ।

    3. स्थानीय लोगों ने तत्काल मरम्मत की मांग की है।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नौगढ़-बस्ती मार्ग पर राष्ट्रीय राजमार्ग-28 स्थित जमुआर पुल के एप्रोच की सड़क धंस जाने से आवागमन प्रभावित हो गया है। रविवार की तेज वर्षा के दौरान एप्रोच की मिट्टी बैठने से सड़क के बीच गहरा गड्ढा बन गया।

    यह मार्ग नौगढ़ को बस्ती और ककरहवा सीमा से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन करीब एक हजार से 1200 छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है। सड़क क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों को रफ्तार धीमी करनी पड़ रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

    स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मौके पर डिवाइडर लगाकर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई तो लगातार बारिश में गड्ढा और बड़ा हो सकता है, जिससे यातायात बाधित होने के साथ किसी बड़े हादसे से भी इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए अभेद्य घेरा, सीसी कैमरों से भी रहेगी नजर

    खबरें और भी