Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल से सटे सिद्धार्थनगर के सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल का नेटवर्क कमजोर, केंद्रीय संचार मंत्री तक पहुंचा मुद्दा

    Updated: Fri, 24 Jul 2026 10:43 AM (IST)

    सिद्धार्थनगर के नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क का मुद्दा केंद्रीय संचार मंत्री तक पहुंचा है। सांसद जगदंबिका पाल ने मंत्री से मिलकर ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. नेपाल सीमावर्ती सिद्धार्थनगर में कमजोर मोबाइल नेटवर्क की समस्या।

    2. सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात।

    3. नए टावर और तकनीकी सर्वेक्षण की मांग की गई।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। नेपाल सीमा से सटे सिद्धार्थनगर के ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में कमजोर मोबाइल नेटवर्क की समस्या अब केंद्रीय संचार मंत्री तक पहुंची है। डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर जिले में दूरसंचार सेवाओं को सुदृढ़ करने की मांग की। उन्होंने कमजोर नेटवर्क वाले क्षेत्रों का तकनीकी सर्वेक्षण कराने के साथ आवश्यकता के अनुसार नए मोबाइल टावर स्थापित करने का आग्रह किया।

    सांसद ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि जिले के अनेक ग्रामीण और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क की स्थिति संतोषजनक नहीं है। कई स्थानों पर काल ड्राप, इंटरनेट की धीमी गति और नेटवर्क नहीं मिलने की समस्या बनी रहती है। इससे स्थानीय लोगों को सामान्य संचार के साथ आनलाइन शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, व्यापार और विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी डिजिटल सेवाओं का लाभ लेने में परेशानी होती है।

    उन्होंने कहा कि सिद्धार्थनगर नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़ा जिला है। ऐसे में यहां बेहतर दूरसंचार व्यवस्था केवल नागरिक सुविधाओं तक सीमित विषय नहीं है। सीमा प्रबंधन, आपदा के समय त्वरित सूचना के आदान-प्रदान और प्रशासनिक समन्वय के लिए भी विश्वसनीय संचार तंत्र आवश्यक है।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

    सांसद ने मांग की कि जिले में नेटवर्क की समस्या वाले क्षेत्रों का व्यापक तकनीकी सर्वे कराया जाए और आवश्यकता के अनुसार नए मोबाइल टावर तथा अन्य दूरसंचार संसाधन विकसित किए जाएं। सीमावर्ती क्षेत्रों में निर्बाध मोबाइल और इंटरनेट सेवा उपलब्ध कराने के लिए अलग कार्ययोजना तैयार करने की भी मांग की। उन्होंने बीएसएनएल सहित अन्य सेवा प्रदाताओं के माध्यम से जिले के दूरसंचार ढांचे को और सुदृढ़ करने पर जोर दिया।

    खबरें और भी