सिद्धार्थनगर में दर्दनाक हादसा, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय लालबाबू चतुर्वेदी की मृत्यु हो गई। ...और पढ़ें

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण
HighLights
सिद्धार्थनगर में रेलवे ट्रैक पार करते युवक की मौत।
चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया के पास हुआ हादसा।
मृतक की पहचान लालबाबू चतुर्वेदी के रूप में हुई।
जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़, (सिद्धार्थनगर)। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया के समीप शुक्रवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी 35 वर्षीय लालबाबू चतुर्वेदी पुत्र बलराम चतुर्वेदी के रूप में हुई है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। घटना से स्वजन सदमे में हैं।
पुलिस के अनुसार, लालबाबू शुक्रवार सुबह किसी कार्य से घर से निकले थे। गौहनिया के समीप वह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ट्रेन आ गई और वह उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह दूर जा गिरे और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में रास्ता जाम करने पर सपा नेता समेत 30 पर केस दर्ज, तहरीर में अखिलेश यादव को लिख दिया मुख्यमंत्री
हादसा होते ही आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चिल्हिया पुलिस ने शव की पहचान कराने के बाद स्वजन को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवक की असमय मृत्यु से परिवार में मातम पसरा है।