Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    नेपाल ले जायी जा रही 119 शीशी कोडीन कफ सीरप पकड़ी, तीन आरोपित गिरफ्तार; कैप्सूल भी बरामद

    Updated: Sun, 15 Feb 2026 06:03 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप पकड़ी। इस कार्रवाई में 119 शीश ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते नेपाल तस्करी के लिए ले जाई जा रही प्रतिबंधित नशीली दवाओं की बड़ी खेप को पुलिस और एसएसबी 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

    क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान ने रविवार को प्रेस वार्ता में मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि आरोपितों के कब्जे से 119 शीशी कोडीन युक्त सीरप, 160 कैप्सूल, एक पल्सर बाइक, दो मोबाइल फोन तथा 18305 रुपये भारतीय और नेपाली मुद्रा बरामद की गई है।

    क्या बोले सीओ?

    सीओ के अनुसार मोहाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति सिकरी बाजार से पननी होते हुए भरमी मार्ग से नेपाल तस्करी के उद्देश्य से जाने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने सड्डा मोड़ के पास सघन जांच अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पल्सर बाइक को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक भागने लगा। टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

    पूछताछ में गिरफ्तार आरोपितों ने अपनी पहचान इमरान निवासी सिकरी बाजार थाना मोहाना तथा सुहैल उर्फ मोहम्मद नसीम शेख निवासी रुपनदेही, नेपाल के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उनके पास से गत्ते के डिब्बे में रखी प्रतिबंधित दवाएं बरामद हुईं। पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह खेप चैनपुर निवासी विजयशेखर यादव द्वारा उपलब्ध कराई गई थी। सूचना के आधार पर तीसरे आरोपित को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 84 कोसी परिक्रमा रोड से मिलेगा 'संजय पुल' का विकल्प, भूमि अधिग्रहण पूरा, प्रोजेक्ट में खर्च होंगे 1192 करोड़ 

    पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।