सिद्धार्थनगर में नवविवाहिता का पेड़ से लटका मिला शव, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप
सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में एक नवविवाहिता का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे गांव में सनसनी फैल गई। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सूत्र, जागरण, सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के पचउध उर्फ लतीफपुर गांव में मंगलवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर के बाहर पेड़ से साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान 21 वर्षीय मालती मौर्य के रूप में हुई है। स्वजन आनन-फानन में उसे सीएचसी बेंवा ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि मालती की शादी इसी वर्ष 11 मार्च को गांव निवासी देवदत्त मौर्य के साथ हुई थी। पति मुंबई में रहकर काम करता है। घटना के बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है।
मृतका की मां कपूरा देवी ने थाने में तहरीर देकर निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बृजेश वर्मा और डुमरियागंज पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। कोतवाल श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में नेपाली बस चालक के पास से मिले 18 विदेशी पासपोर्ट, गिरफ्तार