Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में 16 सीटर स्कूल वैन में सवार थे 21 छात्र, अनियंत्रित होकर दस फीट नीचे पलटी; ड्राइवर फरार

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 05:06 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर के खेसरहा थाना क्षेत्र में बसडीला गांव के पास बच्चों को स्कूल ले जा रही एक वैन अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें कई छात्र घायल हो गए। स्थानी ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. स्कूल वैन बसडीला गांव के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।

    2. हादसे में कई स्कूली छात्र घायल, उपचार हेतु अस्पताल भेजे गए।

    3. पलटी हुई वैन नवजीवन एजुकेशनल एकेडमी, मरवटिया बाजार की थी।

    संवाद सूत्र, खेसरहा। मरवटिया बाजार स्थित नवजीवन एजुकेशनल एकेडमी की स्कूल वैन मंगलवार को छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने जाते समय अनियंत्रित होकर नहर पुलिया के पास करीब दस फीट नीचे पलट गई। हादसे के वक्त वैन में 21 छात्र-छात्राएं सवार थे। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया, हालांकि तीन छात्राएं घायल हो गईं। घटना के बाद चालक वैन छोड़कर फरार हो गया।

    हादसा मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे मरवटिया बाजार-बसडीला मार्ग पर नहर पुलिया के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन नीचे गिरकर पूरी तरह उलट गई और उसके चारों पहिए ऊपर हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और शीशे व दरवाजे खोलकर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

    हादसे में बसडीला निवासी कक्षा चार की छात्रा आराध्या (पुत्री लक्ष्मण) के कान व कंधे, जबकि भैंसा गांव निवासी कक्षा दो की छात्रा प्रिया (पुत्री अर्जुन) और कक्षा एक की छात्रा प्रतिभा (पुत्री अर्जुन) के पैर में चोटें आईं। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी शुभेंदु सिंह भी सीएचसी पहुंचे और घायल छात्राओं का हालचाल लिया। थाना प्रभारी अनूप कुमार मिश्र ने बताया कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। मामले की जांच की जा रही है।

    ओवरलोडिंग पर उठे सवाल

    ग्रामीणों का आरोप है कि 16 सीटर वैन में 21 बच्चों को बैठाया गया था। बच्चों को ठूंस-ठूंसकर ले जाया जा रहा था। ग्रामीणों ने वैन की फिटनेस और स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की भी जांच कराने की मांग की है।

    खबरें और भी