Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में डिवाइडर से टकराई बाइक, 15 साल के किशोर की मौत

    Updated: Thu, 30 Apr 2026 11:02 AM (IST)

    सिद्धार्थनगर के अशोक मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद उसे जिला अ ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. 15 वर्षीय किशोर अमन गुप्ता की सड़क हादसे में मौत।

    2. तेज रफ्तार बाइक अशोक मार्ग पर डिवाइडर से टकराई।

    3. जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। शहर के अशोक मार्ग पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मूलरूप से जनपद महाराजगंज के ग्राम सौराहा (टोला चनरेन) निवासी अमन गुप्ता (15 वर्ष) पुत्र गोरख प्रसाद वर्तमान में शहर के कांशीराम आवास में रह रहे थे। अमन सनई मार्ग पर स्थित एक गाड़ी धुलाई (वॉशिंग सेंटर) की दुकान पर काम करता था।

    गुरुवार सुबह करीब आठ बजे वह रोज की तरह बाइक लेकर कांशीराम आवास से दुकान के लिए निकला था। जैसे ही वह अशोक मार्ग पर पहुंचा, उसकी बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।

    यह भी पढ़ें- भारतीय नेपाल जाकर क्यों भरवा रहे पेट्रोल-डीजल? लग रही लंबी-लंबी लाइनें

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि अमन सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

    हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सदर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी होने पर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।