Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में टेंपो और टैक्सी चालकों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ, विवरण जुटाने की प्रक्रिया तेज

    Updated: Sun, 17 May 2026 06:54 PM (GMT+05:30)

    सिद्धार्थनगर में टेंपो और टैक्सी चालकों को अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिलेगा, जिसके तहत उन्हें पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाए ...और पढ़ें

    टेंपो और टैक्सी चालकों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ।

    टेंपो और टैक्सी चालकों को मिलेगा आयुष्मान योजना का लाभ।

    HighLights

    1. टेंपो, टैक्सी चालकों को मिलेगा आयुष्मान भारत योजना लाभ।

    2. पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा।

    3. परिवहन विभाग ने चालकों का विवरण जुटाना शुरू किया।

    जागरण संवाददाता, इटवा। टेंपो और टैक्सी चालकों को अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ देने की तैयारी शुरू हो गई है। सरकार की ओर से इन चालकों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने चालकों का विवरण जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

    सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि आटो रिक्शा और टैक्सी चालकों को योजना से जोड़ने के लिए आवश्यक अभिलेखों के साथ आवेदन मांगे गए हैं।

    उन्होंने कहा कि चालक अपने और परिवार के आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस तथा वाहन स्वामी द्वारा जारी प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं। आवेदन कार्यालय में निर्धारित प्रारूप पर जमा किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि सभी आवेदनों का विवरण संकलित कर मुख्यालय भेजा जाएगा, जिसके बाद पात्र चालकों को योजना का लाभ मिलेगा। योजना के तहत गंभीर बीमारी की स्थिति में पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    चालकों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि सड़क पर लंबे समय तक कार्य करने वाले चालकों को अक्सर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह योजना उनके लिए राहत साबित होगी। विभागीय अधिकारियों ने अधिक से अधिक चालकों से आवेदन कर योजना का लाभ लेने की अपील की है।