Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर को शहरी विकास के लिए मिली करोड़ों की सौगात, बुनियादी सुविधाओं में होगा सुधार

    Updated: Fri, 22 May 2026 04:18 PM (IST)

    सरकार ने सिद्धार्थनगर जिले के शहरी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये के बजट को मंजूरी दी है। ...और पढ़ें

    एआई जेनेरेटेड तस्वीर

    एआई जेनेरेटेड तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सिद्धार्थनगर। जनपद के शहरी इलाकों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने और कायाकल्प के लिए सरकार ने बड़े बजट को मंजूरी दे दी है।

    नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने क्षेत्र के विभिन्न नगर निकायों में सड़क, जल निकासी और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत करोड़ों रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

    यह कदम स्थानीय सांसद जगदंबिका पाल द्वारा सौंपे गए मांग पत्र के बाद उठाया गया है। विभागीय जानकारी के अनुसार, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर को 348.23 लाख और बांसी को 302.17 लाख का बजट आवंटित किया गया है।

    इसके अलावा, नगर पंचायतों में विकास कार्यों के लिए डुमरियागंज को 244.53 लाख, भारतभारी को 185.81 लाख, बढ़नी बाजार को 172.33 लाख, उसका बाजार को 205.46 लाख, शोहरतगढ़ को 170.99 लाख और कपिलवस्तु को 158.45 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिली है।

    इस भारी-भरकम बजट से इन सभी क्षेत्रों में सुगम आवागमन, जलभराव से मुक्ति के लिए नालों का निर्माण और प्रकाश व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।

    नगर विकास मंत्री ने सांसद को पत्र भेजकर आश्वस्त किया है कि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रमुख सचिव, नगर विकास विभाग को निर्देशित कर दिया गया है। बजट की मंजूरी से स्थानीय निवासियों में विकास कार्यों को लेकर भारी उत्साह है।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में LPG की कालाबाजारी: जांच में पकड़ा गया रसोई गैस का भंडारण, मुकदमा

    खबरें और भी