Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में LPG की कालाबाजारी: जांच में पकड़ा गया रसोई गैस का भंडारण, मुकदमा

    Updated: Fri, 22 May 2026 01:59 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर के इटवा में एक होटल मालिक के खिलाफ रसोई गैस के अवैध भंडारण और कालाबाजारी का मामला दर्ज किया गया है। निरीक्षण के दौरान होटल से 12 अवैध गैस ...और पढ़ें

    जांच करते आपूर्ति निरीक्षक। जागरण

    जांच करते आपूर्ति निरीक्षक। जागरण

    HighLights

    1. इटवा में होटल मालिक पर मुकदमा दर्ज।

    2. अवैध रूप से 12 रसोई गैस सिलेंडर बरामद।

    3. घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग हो रहा था।

    जागरण संवाददाता, इटवा, सिद्धार्थनगर। रसोई गैस अवैध भंडारण पर होटल स्वामी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामला इटवा थाना के टिकुइया चौराहे का है। जहां आपूर्ति निरीक्षक खुनियांव द्वारा औचक निरीक्षण किया गया था।

    रसोई गैस की अवैध कालाबाजारी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को आपूर्ति निरीक्षक राघवेंद्र शाही ने उक्त चौराहा स्थित स्टार यूपी 55 होटल व रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। होटल में दो कुकिंग गैस सिलिंडर अवैध रूप से चूल्हे में जलते हुए पाए गए।

    होटल के स्टोर रूम में सघन जांच की गई तो वहां सात अन्य घरेलू व तीन व्यवसायिक कुल 12 गैस रसोई गैस सिलिंडर बरामद हुए। जिससे संबंधित कोई भी वैध कागज व पासबुक कार्यरत कर्मचारी प्रस्तुत नहीं कर सके।

    जांच में स्पष्ट हुआ होटल स्वामी मोहम्मद सलीम निवासी ग्राम गंगवल द्वारा घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है। उक्त कृत्य पेट्रोलियम गैस का खुला उलंघन व दंडनीय अपराध है। आपूर्ति निरीक्षक ने रिपोर्ट उपजिलाधिकारी व जिला आपूर्ति अधिकारी को भेजी।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर: बारात में विवाद के बाद बेकाबू कार ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत

    जिला आपूर्ति अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह द्वारा जिलाधिकारी से अनुमोदन प्राप्त किया। शुक्रवार को आपूर्ति निरीक्षक खुनियांव राघवेंद्र शाही द्वारा इटवा थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया है।