Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर: बारात में विवाद के बाद बेकाबू कार ने दो युवकों को कुचला, एक की मौत

    Updated: Fri, 22 May 2026 01:50 PM (IST)

    बारात में नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद मची भगदड़ में एक तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को रौंद दिया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभी ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. बारात में नाचने को लेकर विवाद हुआ।

    2. तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को रौंदा।

    3. एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल।

    संवाद सूत्र, बर्डपुर, सिद्धार्थनगर। बारात के दौरान हुआ विवाद एक परिवार के लिए मातम बन गया। नाचने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान मौके से भाग रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

    मोहाना थाना क्षेत्र के खलीलपुर ग्राम पंचायत के टोला रेहरवा में गुरुवार 32 वर्षीय राधेश्याम उर्फ छोटू पुत्र सुरेमन गांव में आई बारात देखने गये थे। बारात बासी क्षेत्र से आई थी। रात में डीजे पर नाचने को लेकर बारातियों और स्थानीय लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। विवाद बढ़ने पर मौके पर भगदड़ मच गई।

    यह भी पढ़ें- सिद्धार्थनगर में अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, छह घायल; दो की हालत गंभीर

    इसी बीच एक कार चालक तेजी से वाहन लेकर निकलने लगा और भीड़ में मौजूद दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में राधेश्याम उर्फ छोटू समेत दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। उपचार के दौरान राधेश्याम की मौत हो गई। दूसरे युवक का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।