Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धार्थनगर में अनियंत्रित ट्रक ने बोलेरो में मारी टक्कर, छह घायल; दो की हालत गंभीर

    Updated: Fri, 22 May 2026 01:33 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर के भवानीगंज में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी, जिससे छह लोग घायल हो गए। दो गंभीर रूप से घायल महिलाओं को बस्ती मेडिकल कॉलेज ...और पढ़ें

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    HighLights

    1. तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को पीछे से टक्कर मारी।

    2. हादसे में छह लोग घायल, दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी।

    3. गंभीर घायलों को बस्ती मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

    संवाद सूत्र, भवानीगंज, सिद्धार्थनगर। तेज रफ्तार ट्रक ने शुक्रवार तड़के पीछे से बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बोलेरो सवार छह लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाओं की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कालेज बस्ती रेफर किया गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों व राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवा पहुंचाया गया।

    घटना भवानीगंज थाना क्षेत्र के भड़रिया पुलिस चौकी के समीप शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुई। बलरामपुर जनपद के श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र स्थित इटई मैदा गांव निवासी छह लोग बोलेरो से किसी आवश्यक कार्य से कहीं गए थे। सभी डुमरियागंज की तरफ से वापस घर लौट रहे थे।

    बताया जा रहा है कि जैसे ही बोलेरो डुमरियागंज-चंद्रदीप घाट मार्ग पर भड़रिया पुलिस चौकी के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और बोलेरो के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग घायल हो गए।

    यह भी पढ़ें- नेपाल सीमा पर चला विशेष चेकिंग अभियान, 647 वाहनों का चालान; तीन सीज

    हादसे में 17 वर्षीय प्रियंका पुत्री रामप्रसाद, 40 वर्षीय कृष्णावती पत्नी रामप्रताप, 30 वर्षीय शरीफुन्निशा पत्नी मोबीन, चार वर्षीय सब्बू पुत्री शाकिर अली, 60 वर्षीय मेहरुन्निसा पत्नी मुस्ताक निवासी इटई मैदा थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर तथा 35 वर्षीय तशरीफुन्निशा पत्नी नासिर अली निवासी सकररिया थाना रेहरा जनपद बलरामपुर घायल हो गईं।

    खबरें और भी

    चिकित्सकों ने शरीफुन्निशा व एक अन्य महिला की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बस्ती रेफर कर दिया, जबकि अन्य चार घायलों का उपचार बेवा सीएचसी में चल रहा है। थानाध्यक्ष भवानीगंज विजय शंकर सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।